जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था इलाज

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सत्यपाल मलिक एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक  ने मंगलवार को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय मलिक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 
उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मलिक के निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है। 
सत्यपाल मलिक को क्या बीमारी थी?
11 मई को उन्हें पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किड़नी की समस्या से जूझ रहे थे, इस वजह से उन्हें ICU में शिफ्ट करना पड़ा था।
कई राज्यों में रहे राज्यपाल
वह बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर रहे थे। उनके निधन पर देश के प्रमुख नेताओं ने शोक जताया है। उनको देश एक कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर जानता था।जब वह राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे, तभी जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त किया गया था। जिस कारण से जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला स्पेशल स्टेट्स खत्म हो गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में काफी सुधार देखने को मिला था। इसी कारण से राज्य में आतंकी घटनाओं में कमी देखी गई।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News