छठ महापर्व पर 'पवित्रम सेवा धाम' में होगा विशाल यज्ञशाला का शुभारंभ
मानसरोवर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद हजारों छठ व्रती करेंगे यज्ञ व गोपूजन; आचमन के साथ होगा महाव्रत का पारण
धनबाद : कोयला नगर ,धनबाद लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आगामी 15 नवंबर को पवित्रम सेवा धाम परिसर में नवनिर्मित भव्य यज्ञशाला का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा धाम द्वारा एक विशाल धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व के अंतिम दिन प्रातः काल मानसरोवर घाट पर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के पश्चात हजारों की संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पवित्रम सेवा धाम पहुंचेंगे। यहाँ श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित विशाल यज्ञ में आहुति देंगे तथा भारतीय संस्कृति के अनुरूप गोपूजन करेंगे। इसके उपरांत विधि-विधान से आचमन कर छठ व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला महाव्रत का पारण करेंगे।
पवित्रम सेवा धाम के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मानसरोवर घाट से आने वाले हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम परिसर में स्वच्छता, पेयजल बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों एवं छठ व्रतियों से सपरिवार इस पुनीत अवसर पर पधारकर यज्ञ एवं गोपूजन का पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
भवदीय,
आयोजन समिति
पवित्रम सेवा धाम
सम्पर्क सूत्र 9874594199
