भारत ने अपने T-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर जीता पहला मैच

22 अक्टूबर को हेगले ओवल ग्राउंड में भारत ने 4 विकेट से जीता मैच क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिखी. 

भारत ने अपने T-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर जीता पहला मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला. 22 अक्टूबर को हेगले ओवल ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों के बूते भारत ने छह विकेट खोकर भारतीय क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिखी. 

फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की. यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा. एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली. बेवन जैकब्स की 16 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी ने भी न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन लुटाए. न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरकर भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को पूरी तरह से उजागर कर दिया.

करीब चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अगले ओवर में टिम सिफर्ट ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. इस ओवर में कुल 17 रन बने. भुवी भारतीय टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं दिला सके, उनके तीसरे ओवर में 14 रन बने, इसके बाद उन्हें पारी का 20वां और आखिरी ओवर सौंपा गया, जिसमें भी 14 रन खर्च हुए. भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 49 रन दिए.

पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News

भारत ने अपने T-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर जीता पहला मैच भारत ने अपने T-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर जीता पहला मैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए...
रणबीर कपूर ने कोलकाता कार्यक्रम में जुबान फिसलने के लिए माफी मांगी
गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने पहली बार अपने फैंस को दिखाईं अपनी चोटें 
हादसे की जांच के लिए चोरबागान पहुंची फारेंसिक टीम
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी
दार्जिलिंग के जंगलों में प्रकृति का एक अनोखा नज़ारा
'आप घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार देना चाहते हैं, आप 30 साल में भी सत्ता में नहीं आ पाएंगे!'