रवींद्र सरोबर फ्रेंड्स फ़ोरम की दीपावली प्रीति - सम्मेलन
दिनांक १ नवम्बर २०२६ के शुभ दिन ,रवींद्र सरोबर फ्रेंड्स फ़ोरम द्वारा एक भव्य दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन बुलेवार्ड -११, साउथर्न एवेन्यू स्थित पार्क में करीबन २२५ सदस्यों, शुभचिंतको और मेहमानों ने आपस में दिवाली की शुभकामनाएं आदान - प्रदान की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मती रीमा मुखर्जी द्वारा शंखनाद ध्वनि से किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा ॐ ओम के उच्चारण से समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। संस्था के उप सभापति गिरधारी लाल चमड़िया, Mothers Earth के सचिव श्री अरूप भट्टाचार्य, Morning walkers के श्री दामोदर लाल तुलस्यान, ताजा टी वी के चेयरमैन श्री विशंभर नेवर, iDBI बैंक की प्रबंधक श्रीमती बारना राय चौधरी ने दीपावली का शुभ संदेश श्रोतागण से साझा किया।ई IDBI बैंक के उप जोनल हेड श्री असित प्रहरी,बैंक के प्रबंधक रॉय चौधरी ने संस्था की निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता की भूरी - भूरी प्रशंसा की और आने वाले समय में भी बैंक आपके मित्र के रूप में काम करेगा, इसका आश्वासन दिया। संस्था के पूर्व सभापति श्री परमेश्वर लाल साह, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश कनोडिया, श्री जलान, श्री संतोष सराफ, इन्द्र चंद बेड, डॉ नागौरी, श्री करनानी, बी डी सुराना, बी सी सुराना,श्री कमलजी, श्री नाथ बाबू, श्री दुरसी चंद,श्री धीमन दास, श्री रमेश जाजोदिया इत्यादि शरिक हुए। संस्था के सूत्रधार श्री ओम प्रकाश जोपर के अथग प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस संपूर्ण कार्यक्रम के प्रायोजक Morning Walkers ग्रुप के श्री दामोदरलाल तुलस्यान, श्री राजेश जैन, श्री पवन केडिया और ग्रुप के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का आयोजन अति उत्साहपूर्वक किया गया।इस कार्यक्रम के दरम्यान श्री avinash ग्रुप ने मधुर गीतों और संगीत से समस्त वातावरण को आह्लादित कर दिया।इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री अशोक सिंह, , युवा सदस्य श्री राहुल दास का कार्य प्रशंसनीय रहा।मंत्र फाउंडेशन, श्री योगिक संघ एवं और कई संस्थाओं के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव श्री मुकेश पारेख द्वारा किया गया। अंत में श्री संतोष कुमार सराफ ने आए हुए सभी सदस्यों, मेहमानों, प्रायोजकों एवं डेकोरेटर इत्यादि को इस सफल आयोजन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।
