मां को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया बेटा

आधे घंटे तक लड़ता रहा,

मां को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया बेटा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में तेंदुए ने एक महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया. बताया गया कि तेंदुए ने सबसे पहले महिला पर अटैक किया था. मां की चीख सुनकर बेटा तुरंत उनके पास पहुंचा और सीधा तेंदुए से भिड़ गया. करीब आधे घंटे तक उससे लड़ता रहा. आखिर में वो अपनी मां को बचाने में सफल रहा. लेकिन तेंदुए के हमलों से वो बुरी तरह घायल हो गया. 

हमले में दोनों को काफी चोटें आईं. उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर दोनों का हाल जाना.

महिला का नाम गीता बट्टी और बेटे का नाम सनोज है. वे सांवरी वन रेंज के तहत आने वाले मुजावर माल गांव में रहते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 29 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 6:30 बजे के बीच ये घटना हुई.

उस समय गीता खेतों से लौटकर आई थीं. तभी उन्हें बकरी के बाड़े के पास कुछ हलचल सुनाई दी. जब वह बाड़े के पास गईं तो वहां एक तेंदुआ पानी के कुंड के पास बैठा था. गीता को देखते ही उसने हमला कर दिया.

बेटा सनोज भी आसपास ही था. जैसे ही उसने मां के चीखने की आवाज सुनी, वो तुरंत बकरी के बाड़े की तरफ भागा. उसने देखा कि तेंदुए ने गीता को दबोच रखा था. उनके हाथों को जकड़ लिया था. वो उसकी मां को काट रहा था. टाइम्स से बात करते हुए सनोज ने बताया,

“मैंने अपने हाथों से तेंदुए को गर्दन से पकड़ा और मां से दूर खींच लिया. फिर उसके साथ मेरी हाथापाई हुई, जो लगभग 25 मिनट तक चली.”

उन्होंने बताया कि तेंदुए ने बार-बार उन्हें काटने की कोशिश की. गर्दन के पास भी. उसे रोकने के लिए उन्होंने अपना हाथ उसके मुंह में डाल दिया, जिसके बाद जानवर ने उनके हाथ को काट लिया.

सनोज ने बताया कि उन्होंने तेंदुए को हिम्मत करके शेड में धकेला. लेकिन बुरी तरह घायल होने की वजह से दरवाजे की कुंडी नहीं लगा पाए. उनका हाथ खून से लथपथ था. कपड़े भी खून से सने हुए थे. सनोज एक बार को गिर भी गए थे. लेकिन उन्होंने किसी तरह उठकर मदद के लिए पुकार लगाई. इसी बीच परिवार के तीन कुत्ते भी वहां पहुंच गए. इसके बाद तेंदुआ वहां से निकल गया.

बाद में परिवार के लोग और पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले आए. घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल गए थे. दोनों का इलाज जारी है.  

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली तैयार एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले विपक्षी इंडिया गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली तैयार
निज संवाददाता : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'वोटों में हेराफेरी' के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने...
मां को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया बेटा
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की
बांकुड़ा  के बरजोरा में मासूम बेटी के सामने पति की नृशंस हत्या
बदमाशों की पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत
दत्तपुकुर में छत पर 4 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन