शरद पूर्णिमा के सुभावसर पर श्रद्धालुओं हेतु प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित
कोलकाता, २५ अक्टूबर, समाज की विशिष्ट सेवा संस्था सोसाइटी बेनिफिट सर्कल ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर विधान गार्डन में आयोजित 'जमघट-२' के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं हेतु प्राथमिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। ज्ञात रहे कि काका मंडल ने भजन - कीर्तन के अनुष्ठान "जमघट-२" का वृहत आयोजन किया। इस भजन - कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, इसमें रविवार सुबह १० बजे से अगले दिन भोर ६ बजे तक यह चिकित्सा शिविर अनवरत श्रद्धालुओं के सेवा हेतु तत्पर रही। संस्था के अध्यक्ष एवं कर्मठ समाज सेवी पवन बंसल के नेतृत्व में यह शिविर का आयोजन हुआ।

इसमें विधायक विजय ओझा ने उपस्थित होकर सराहना की। संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के साथ प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान, कार्यकारिणी सदस्य गण सुभाष चंद्र गोयनका, मनीष धानुका, सचिन अग्रवाल, महेश काबरा, मनोज चौधरी, अनु मिश्रा ने उपस्थित दर्ज कर अपनी पूर्ण भागीदारी प्रदान की। साथ ही मोहन केडिया, पवन सराफ आदि ने शिविर की सराहना की। चिकित्सा टीम मे कौशिक साहू एवं अंजलि प्रधान ने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया.
सेवा परमो: धर्म: के मंत्र को आत्मसात कर संस्था सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहती है। यह सारी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ने दी।
