'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा'

सीएम शुभेंदु ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल पर किया तीखा हमला

'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा'


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जिस विभाग या योजना की जांच कर रही है, वहां अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान को ही जेल में बदलना पड़ेगा। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जहां  भी हाथ दे रहा हूं, वहां सड़ांध निकल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य में पारदर्शिता के साथ जो काम करेगी, उसका फायदा पश्चिम बंगाल के लोगों को अगले 50 सालों तक मिलेगा।
इस दिन मुख्यमंत्री न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। वहां से शुभेंदु ने ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और कहा कि हर सरकारी काम में भ्रष्टाचार हुआ है। ममता के लक्ष्मी भंडार का उदाहरण देते हुए शुभेंदु ने कहा-हमने वादे के मुताबिक अन्नपूर्णा योजना शुरू की है। शुरू में आलोचना हुई। बाद में सब समझ गए कि सरकारी पैसे और टैक्स के पैसे को ऐसे बर्बाद नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने आगे कहा-पहले की सरकार 2 करोड़ 20 लाख लोगों को लक्ष्मी भंडार देती थी। उसमें से हमने 27 लाख ऐसे लोगों को पकड़ा है जिनके नाम वोटर लिस्ट में भी नहीं हैं। सीएए  के लिए अप्लाई करने वालों को छोड़कर, हमें 27 लाख नाम मिले हैं। 3 लाख आदमी ऐसे मिले हैं जिन्हें लक्ष्मी भंडार मिलता था। अकेले मुर्शिदाबाद में यह संख्या साढ़े चार हज़ार है। कृष्णानगर में 273 लोग मिले हैं। भयानक भ्रष्टाचार हुआ।
राज्य में 1 अगस्त से जनगणना का काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। 16 अगस्त से 14 सितंबर तक घर के सदस्यों की गिनती होगी। यह अगले साल फरवरी में पूरा हो जाएगा। इसके आधार पर डिलिमिटेशन किया जाएगा। इसके अलावा, उसी समय जाति जनगणना भी शुरू हो जाएगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News