कल्याण बनर्जी ने भी पकड़ी बगावत की राह
ममता बनर्जी को दे दिया अल्टीमेटम
निज संवाददाता : बंगाल विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) को लेकर अपने करीबियों से लगातार झटकों का सामना करना पड़ रहा है। ममता के बेहद खास कहे जाने वालों में शुमार किए जाने वाले कल्याण बनर्जी भी बागी होते दिख रहे हैं। टीएमसी के सांसद कल्याण ने आज गुरुवार को अभिषेक बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता के भतीजे ने सिग्नेचर फ़ॉर्जरी केस में उन्हें आखिरी समय पर वकील के तौर पर हटा दिया, जो मुझे बहुत ही “अपमानजनक” लगा।
टीएमसी के सांसद और ममता के बेहद खास नेताओं में से एक कल्याण बनर्जी, जो हाल के दिनों में कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बावजूद वह पार्टी प्रमुख ममता के साथ मजबूती से खड़े रहे, लेकिन आज उन्होंने भी पार्टी प्रमुख को अल्टीमेटम दे ही दिया और कहा, “या तो हमें चुनें या तो अभिषेक को।
अपनी बेबाकी के लिए खास पहचान रखने वाले कल्याण बनर्जी ने कहा-अभिषेक बहुत एरोगेंट है। पूरी पार्टी इसकी वजह से खत्म हो गई। 2022 में भी मैंने उसके इस व्यवहार को लेकर सवाल उठाया था, तब मेरे साथ कोई नहीं आया और किसी तरह से मैं बचा हुआ था। उन्होंने आगे कहा-अब हद हो गई है। ममता बनर्जी को तय करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी को चुनती हैं या मुझ जैसे कार्यकर्ता को। कल्याण ने साफ कर दिया कि अब यह तय है कि जब तक अभिषेक पार्टी में रहेगा मैं पार्टी में नहीं रहूंगा।
