सिनेमाघरों में फिर से रिलीज नहीं होगी '3 इडियट्स'
प्रोडक्शन हाउस ने किया खुलासा
निज संवाददाता : '3 इडियट्स' बनाने वालों ने कहा कि यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। मालूम हो कि आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने की खबरें फैली हुई हैं। मंगलवार से ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' टीचर्स डे के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन और आमिर के इस बयान ने कि फ़िल्म असल ज़िंदगी के शिक्षाविद सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी, इस चर्चा को और हवा दे दी। वहीं फिल्म के मेकर्स ने इन '3 इडियट्स' की री रिलीज की खबरों पर रिएक्ट करते हुए सच बताया है।
बता दें कि बुधवार दोपहर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर '3 इडियट्स' बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने इन सभी दावों को गलत बताया। उन्होंने लिखा-हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के बारे में जिनमें दावा किया गया है कि '3 इडियट्स' 4 सितंबर को दोबारा रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स यह साफ करना चाहता है कि ये खबरें झूठी और फैक्ट्स के हिसाब से गलत हैं।
उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि वे सिर्फ उनके ऑफिशियल चैनलों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा-हम मीडिया के लोगों और फैंन्स से गुजारिश करते हैं कि वे सिर्फ 'विधु विनोद चोपड़ा फ़िल्म्स' के वेरिफाइड चैनलों पर की गई ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर ही भरोसा करें।
राजकुमार हिरानी की डायरेक्ट की हुई फ़िल्म '3 इडियट्स' को रिलीज के समय दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने ही बहुत पसंद किया था, यह फ़िल्म भारतीय शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर बेस्ड थी। इस मज़ेदार कॉमेडी फिल्म में आमिर खान के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह ने अहम रोल प्ले किए थे।
यह फिल्म 17 साल पहले 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 55 करोड़ की लागत से बनी '3 इडियट्स' ने दुनियाभर में 400 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बता दें कि '3 इडियट्स' हाल ही में तब सुर्खियों में छा गई थी जह नीट पेपर लीक को लेकर सोनम दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान ने बयान दिया था। दरअसल कहा जाता रहा है कि '3 इडियट्स' में आमिर खान का रैंचों का किरदार सोनम वांगचुक से इंस्पायर था। वहीं एक कार्यक्रम के दौरान आमिर ने साफ किया कि उनका किरदार सोनम वांगुचक से प्रेरित नहीं था।
