मानसून में बच्चों के सेहत पर रखें ध्यान
अचानक बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर असर डाल सकता है|
नयी दिल्ली : बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है| इसलिए मानसून में बच्चों की देखभाल के जरूरी और इसके लिए आसान टिप्स भी जानना जरूरी है| बारिश की पहली बूंदें बच्चों के चेहरे पर मुस्कान जरूर लाती हैं, लेकिन इसी मौसम में बीमारियां भी दस्तक देने लगती हैं| नमी, गंदगी और अचानक बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर असर डाल सकता है|
बारिश में भीगने से बचाएं: बच्चों को बारिश में खेलना अच्छा लगता है, लेकिन भीगने से सर्दी-खांसी, बुखार या वायरल इंफेक्शन हो सकता है| कोशिश करें कि वे वाटरप्रूफ जैकेट या रेनकोट पहनें और छतरी साथ रखें|
गीले कपड़े तुरंत बदलें : अगर बच्चा बारिश में भीग जाए, तो तुरंत उसके कपड़े बदल दें और बाल सुखा दें| लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से त्वचा पर रैशेज या फंगल इंफेक्शन हो सकता है|
हेल्दी और गरम खाना दें : मानसून में बाहर का तला-भुना खाना बच्चों की सेहत बिगाड़ सकता है| घर का बना हल्का, गरम और पोषक तत्वों से भरपूर खाना दें| तुलसी, अदरक और हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं|
साफ-सफाई का रखें ध्यान : मानसून में कीटाणु और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं| बच्चों के हाथ-पैर धोते रहें, खासकर खेलने के बाद और खाना खाने से पहले| नाखून छोटे रखें और उनके खिलौनों को भी समय-समय पर साफ करें|
पानी को उबालकर दें : मानसून में पानी के जरिए बीमारियां सबसे ज्यादा फैलती हैं| बच्चों को हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिलाएं| पानी की बोतल बाहर ले जाना न भूलें|
मच्छरों से रखें सुरक्षा : बारिश के पानी से मच्छर पनपते हैं, जो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं| बच्चों को फुल स्लीव कपड़े पहनाएं, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें|