बंगाल विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक को मिलेगा इनाम

स्पीकर रथींद्र बोस ने की घोषणा

 बंगाल विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक को मिलेगा इनाम


निज संवाददाता : राज्य विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायकों को उनके काम के आधार पर इनाम दिया जाएगा। एक एजेंसी यह जांच करके रिपोर्ट तैयार करेगी कि कोई विधायक कैसा काम कर रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर हर साल एक विधायक को इनाम दिया जाएगा। स्पीकर रथींद्र बोस ने गुरुवार को विधानसभा में इस फैसले की घोषणा की।
सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनने में सबसे पहले अटेंडेंस और रोल देखा जाएगा। विधायक की विधानसभा सत्र में मौजूदगी चेक की जाएगी। दूसरा, यह देखा जाएगा कि विधायक ने अपने विधानसभा इलाके  के लोगों की भलाई के लिए क्या काम किया है। एक एजेंसी उनकी जांच करके रिपोर्ट तैयार करेगी। उनकी रिपोर्ट की जांच करके हर साल सर्वश्रेष्ठ विधायक को इनाम दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे विधायक में सक्रिय भूमिका निभाने का जोश बढ़ेगा।
गौरतलब है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी  ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाई। पार्टी ने फालता समेत 207 विधानसभा सीटें जीती हैं। विधानसभा में 181 नए विधायक  हैं। स्पीकर रथींद्र बोस ने सत्ता और विपक्ष के सभी खेमे के अनुभवी विधायकों से सीखने का मैसेज दिया। उन्होंने कहा-पहली बार बने विधायक अनुभवी विधायक से सीख सकते हैं कि अपने इलाके और पूरे राज्य के विकास के लिए विधानसभा मंच का सही और असरदार तरीके से इस्तेमाल कैसे करें।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

सेवाश्रय प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा सेवाश्रय प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विधानसभा में सेवाश्रय हेल्थ कैंप को लेकर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों...
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे आंदोलनकारी छात्र
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
छात्राओं को धमकाने और परेशान करने के आरोप में कॉलेज प्रोफेसर गिरफ्तार
कनाडा में पंजाबी लड़की की दर्दनाक हत्या
अन्नपूर्णा योजना से जुड़े मसलों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों को दिया खास निर्देश