विजया सम्मिलनी के मंच पर उठा चोरबागान हादसे का मुद्दा 

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री

विजया सम्मिलनी के मंच पर उठा चोरबागान हादसे का मुद्दा 

निज संवाददाता : उत्सव के माहौल में भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चोरबागान की दर्दनाक घटना को नहीं भूले। सोमवार को मिलन मेला परिसर में आयोजित विजया सम्मिलनी समारोह में उन्होंने दुर्गापूजा का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन करने के लिए पूजा आयोजकों को बधाई दी। साथ ही चोरबागान की घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए स्पष्ट किया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
समारोह में कोलकाता, हावड़ा, चंदननगर, विधाननगर और बैरकपुर की लगभग छह हजार दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, राज्य के सांस्कृतिक सलाहकार मिठुन चक्रवर्ती, पद्मश्री प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ कार्तिक महाराज सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने चोरबागान की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस हादसे ने लोगों के मन और हृदय को गहराई से झकझोर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे किसी साजिश का सिद्धांत खड़ा करने के बजाय जांच के माध्यम से वास्तविक गलतियों और जिम्मेदारियों का आकलन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जांच में जिन लोगों की जिम्मेदारी साबित होगी, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News