न्यू अलीपुर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के 75 वर्ष पूरे होने पर

सम्मान समारोह का आयोजन

 न्यू अलीपुर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के 75 वर्ष पूरे होने पर

 
कोलकाता : न्यू अलीपुर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के 75वें वर्ष के उत्सव के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को आइडियल एक्सोटिका बैंक्वेट न्यू अलीपुर में किया गयाl  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्म भूषण डॉ. स्वपन दासगुप्ता (माननीय वित्त मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार) को सम्मानित किया गयाl 
समिति के अध्यक्ष अशोक परसरामका ने कहा कि आप लोगों ने आकर हमारा जो मान बढ़ाया है, उसके लिए मैं समिति की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं और अभिनंदन करता हूं।
आज याद आता है 25 वर्ष पूर्व वह बात जब हमारी इस दुर्गोत्सव समिति के स्वर्ण जयंती महोत्सव में मैं शामिल हुआ था। आप में से उपस्थित और भी अनेक उस यादगार समारोह का हिस्सा अवश्य बने होंगे। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के चेयरमैन दिव्येंदु भट्टाचार्य, वाइस-चेयरमैन शिव कुमार बजाज, अध्यक्ष अशोक परसरामका,  जनरल सेक्रेटरी डॉ. पुलक कुमार दास के अलावा कई अन्य लोगों का मह्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News