श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ

उद्घाटन समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता कि देख-रेख में सम्पन्न हुआ ।

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति कल दिनांक 18/07/2026 को श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता कि देख-रेख में संपन्न हुआ, इस उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल राज्य के कैबिनेट मिनिस्टर श्रीमान भास्कर भट्टाचार्य ,विधायिका श्रीमती मधुमिता घोष, हरिपाल विधायक श्रीमान दिलीप सिंह, चापदानी विधायक डॉ अरूप कुमार दास उपस्थित रहे एवं सभी माननीय अतिथियो ने उद्घाटन किया । अतिथियों का स्वागत समिति के प्रधान सचिव बिमल दिवान  ने किया।  कार्यक्रम को उप सचिव एवं मेला संयोजक एवं उप सचिव पवन बंसल, सुभाष सवालदावाला, मेला संयोजक मनोज चौधरी एवं उप संयोजक गिरधारीलाल अग्रवाल, समिती के कार्यकर्ता दर्शीचन्द अग्रवाल , सुभाष गोयनका, आदित्य तुलस्यान , मोहित सुरेका ,सुमित झुझुनवाला , दीपक अग्रवाल काबराजी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया , समिति में अधिक से अधिक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी को धन्यवाद। श्रावणी मेला का सेवा कार्य 18 जुलाई से 30 अगस्त तक लगातार चलेगा। कांवड़ियों के  लिये मुफ़्त में स्वादिष्ट पुरी सब्ज़ी , दाल-भात - सब्ज़ी, चाय- बिस्किट, नींबू पानी , नींबू चाय , मसाला खिचड़ी, चना- हलवा, चिकित्सा ,आवास और शौचालय की व्यवस्था लगातार चलेगी । शनिवार -रविवार सहित सप्ताह के प्रत्येक दिन कांवड़ियों के खाने की व्यवस्था रहेगी ।

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News