पुलिस से बचने के लिए साड़ियों के ढेर में छुपा था टीएमसी नेता

हुआ गिरफ्तार

पुलिस से बचने के लिए साड़ियों के ढेर में छुपा था टीएमसी नेता


निज संवाददाता : पुलिस ने टीएमसी कार्यकर्ता  ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को  हावड़ा  जिले के उदयनारायणपुर इलाके में एक साड़ी गोदाम से गिरफ्तार किया गया। वह उदयनारायणपुर का ही रहनेवाला है। उसके खिलाफ उदयनारायणपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी। वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में वहां साड़ियों के ढेर में छिपा हुआ था।
 उसके खिलाफ शिकायत करने वाले स्थानीय निवासी हैं। उनका आरोप है कि टीएमसी  कार्यकर्ता ने सरकारी आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के बदले उनसे कट मनी (अवैध कमीशन) ली थी। कई निवासियों ने शिकायत की कि योजना का लाभ पाने के लिए उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे गए, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के बाद बंगाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गिरफ्तारी की संभावना बढ़ने पर, आरोपी छिपने की जगह ढूंढने लगा। उसने तरकीब निकाली। यहां इलाके की एक कपड़ों की दुकान पर पहुंचा और गोदाम के फर्श पर लेट गया। अपने ऊपर से साड़ियों के ढेर रखवा लिया। देखने में बिल्कुल नहीं लग रहा था कि साड़ियों के ढेर के नीचे कोई इस तरह छिपा हो सकता है।
पुलिस को उसकी गतिविधियों के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि जांच टीम ने दुकान का पता लगाया और अच्छी तरह तलाशी ली, जिसके बाद पता चला कि चक्रवर्ती गिरफ्तारी से बचने के लिए गोदाम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा हुआ था।
पुलिसकर्मियों ने टीएमसी  कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए साड़ियों के ढेर को खंगाला। इस अजीब घटना का वीडियो ऑनलाइन काफी देखा जा रहा है। पता चला है कि चक्रवर्ती राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की घटना में भी आरोपी था। स्थानीय बीजेपी  नेताओं ने बताया कि 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में उसकी कथित संलिप्तता के संबंध में शिकायतें कई वर्षों से लंबित थीं।
बड़ी बात यह कि इस गिरफ़्तारी की तुलना कूचबिहार के माथाभांगा में 4 मई को हुई एक ऐसी ही घटना से की जा रही है। पुलिस ने इससे पहले चार मई को कूचबिहार के माथाभंगा में घर के अंदर बिस्तर के नीचे छिपे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहिदुल मियां को गिरफ्तार किया था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News