गोयनका मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

गोयनका मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र उत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक गोयनका मंदिर कोलकाता मे श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नव दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन कुलदेवी बीरां बरजी तथा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, विशेष श्रृंगार, फल, मिष्ठान, मेवा, पान, छप्पन भोग एवं सवामनी का भोग लगाया गया।
नवरात्र के नौ दिनों के दौरान मंदिर परिसर में कुलदेवी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, विशेष पूजा-पाठ, मंगल पाठ, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। दादी जी के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

IMG_20261021_222018
उत्सव के दौरान आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रमों में सुप्रसिद्ध भजन गायकों कमल गोयनका पवन गोयनका (सोनू) प्रियंका गुप्ता हर्षिता डीडवानिया अजीत कोहार देवेंद्र बेगानी रिया शर्मा निकिता शर्मा माही गर्ग आदि ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तों ने दादी जी के जयकारों के साथ उत्सव के दौरान आयोजित ध्वजा, चुनरी, डांडिया, गजरा, ढाक धुनुची आदि विभिन्न कार्यक्रमों में  उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
 समिति के सदस्यों एवं गोयनका परिवार के सहयोग से उत्सव की विभिन्न व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं सहयोग कर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
नवमी के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना एवं कन्या पूजन के साथ उत्सव का समापन हुआ।

IMG_20261021_222103
श्री गोविंद राम जी सुशील जी  अशोक जी गिरधारी लाल जी सज्जन जी संजय जी रामस्वरूप जी पवन जी  (लार्डस)  पवन जी (अरवाना) राजकुमार जी (सत्यम) राजकुमार (साल्ट लेक) भगवती प्रसाद जी विनोद जी ईश्वर प्रसाद जी अंकित रोहित पवन काकुडगाछी विजय रामनरेश भरत कैलाश चंद्र श्रीमती शोभा, इंदू,  राज, नीलिमा, प्रभा, मंजू राधा, कुसुम, तारा, आशा, सपना, रेनू, बिना शीला, यशोदा,  अंजू, माया, माधुरी, सीमा, कविता, मोना, रूपा, रेनू, शिखा, सरोज, प्रियंका, सुनीता पिंकी, श्वेता, रीता, पूजा सहित कार्यसमिति के सदस्य कमल पवन प्रमोद महेश प्रदीप श्रवण निर्मल राम रतन पवन (सोनू) विपुल अजय सहित गोयनका परिवार के अनेक सम्मानित महानुभाव सहित श्री पवन बंसल (सुप्रसिद्ध समाजसेवी) सुमित झुनझुनवाला महेश काबरा एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे यह जानकारी समिति के सचिव सुभाष चंद्र गोयनका ने दी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

गोयनका मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न गोयनका मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र उत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक गोयनका मंदिर...
20 अक्टूबर दशहरा पर विशेष
नवरात्र में कटरा में इंतज़ामात चाक-चौबंद 
पर्व-त्योहारों की खुशियाँ जरूरतमंदों तक पहुँचाने का पुनीत प्रयास
रंग-रोगन के बाद चिंगरीहाटा फ्लाईओवर पर हुआ फिसलन 
आमिर खान के भतीजे इमरान खान 'देश छोड़ने' के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे
‘मनोज अग्रवाल के बारे में विवादित टिप्पणी वाली पोस्ट हटानी होगी’