साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को
क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर दिन रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इस दिन से पितृपक्ष 2025 की शुरुआत भी हो रही है. 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है और इस तिथि को पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा. वहीं 8 सितंबर को आश्विन मास की शुरुआत हो जाएगी और इस मास की अमावस्या तिथि तक श्राद्ध पक्ष किया जाता है. वैदिक ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटना मानी जाती है और पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित बताया गया है. आइए जानते हैं साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण किस राशि में लग रहा है.
सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कन्या राशि में लग रहा है और यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस बार यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाएगा. जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होगा, तब उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है, इसलिए इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाएगा. चंद्र ग्रहण के कुछ दिन बाद ही यानी 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण लगेगा, जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा.
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
