गजब की खूबसूरत होती हैं मूलांक 6 में जन्मी महिलाएँ

गजब की खूबसूरत होती हैं मूलांक 6 में जन्मी महिलाएँ

हर किसी को अपनी खासियत जानना बहुत जरूरी होता है| खासकर अपनी जन्म तारीख से जुड़ी बातें हर कोई जानना चाहता है|

मुंबई : हर किसी को अपनी खासियत जानना बहुत जरूरी होता है| खासकर अपनी जन्म तारीख से जुड़ी बातें हर कोई जानना चाहता है| हम सभी अपने आकर्षण, खूबसूरती और व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं| खासकर महिलाएं यह सब जानना चाहती हैं| बता दें कि ज्योतिष और अंकशास्त्र में आपकी जन्मतिथि के आधार पर एक मूलांक होता है| जोकि आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बता सकता है| अंकशास्त्र की मानें, तो कुछ खास मूलांक वाली महिलाएं अप्सरा जैसी सुंदर होती हैं| ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए उन मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन मूलांक की महिलाएं आकर्षक और मनमोहक होती हैं| जो भी इन महिलाओं को देखता है, वह उनकी सुंदरता से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है|
मूलांक 4 वाली महिलाएं
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है| यह महिलाएं अपने खास अंदाज और अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं| इनकी सुंदरता हटकर होती है और इनके अंदर दृढ़ता, आत्मविश्वास और एक चार्म होता है| यह महिलाएं निडर, व्यावहारिक और आत्मनिर्भर होती है| जोकि इनको बेहद खास बनाता है| इसलिए इन महिलाओं से हर कोई आकर्षित होता है| इस मूलांक की महिलाएं अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी होती हैं| इसलिए हर किसी का ध्यान इनके ऊपर होता है|
मूलांक 6 वाली महिलाएं
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है| यह महिलाएं शुक्र ग्रह के प्रभाव में होती हैं| शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम और कला का प्रतीक माना जाता है| इस मूलांक वाली महिलाएं स्वाभाविक रूप से आकर्षक और सुंदर होती हैं| इनके बाल, स्किन और पहनावा काफी सलीकेदार होता है| इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान और आत्मविश्वास होता है| इन महिलाओं के अंदर खास किस्म की कोमलता और भावुकता होती है| जोकि इनको सबसे अलग बनाती हैं| लोग इनकी खूबसूरती और स्वभाव के कायल हो जाते हैं|
मूलांक 7 वाली महिलाएं
बता दें कि जिन महिलाओं का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है| उन लोगों का मूलांक 7 होता है| यह महिलाएं दिखने में बेहद खूबसूरत और अप्सरा जैसी होती हैं| इनमें एक गहराई होती है, जोकि इनको दूसरों से अलग बनाती है| यह महिलाएं शांत और कोमल होती हैं और उनकी आंखों में एक तरह की चमक और चेहरे पर अनकही कहानी होती है, जोकि देखने वालों को बांध लेती है| इनका आकर्षण सिर्फ बाहरी नहीं बल्कि यह अपने आत्मविश्वास, विचारों और सरल स्वभाव से भी लोगों को प्रभावित करती हैं| इन महिलाओं के बातचीत का ढंग, फैशन सेंस और इसके विचार इनको सबसे अलग बनाते हैं| यह महिलाएं जिस भी माहौल में रहें, वहां पर अपना प्रभाव जरूर छोड़ती हैं|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News