जापान को पछाड़कर भारत बना दुनिया का पांचवां बड़ा विमानन बाजार

जापान को पछाड़कर भारत बना दुनिया का पांचवां बड़ा विमानन बाजार

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है| इसके साथ ही देश का विमानन बाजार भी तेजी से उभर रहा है|

नयी दिल्ली :  भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है| इसके साथ ही देश का विमानन बाजार भी तेजी से उभर रहा है| भारत अब दुनिया का पांचवां बड़ा विमानन बाजार बन गया है| उसने जापान को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है| वहीं मुंबई-दिल्ली रूट दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की लिस्ट में सातवें स्थान पर रहा| एयरलाइन कंपनियों की संस्था इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स में यह बात सामने आई है| आईएटीए दुनिया भर की लगभग 350 एयरलाइन कंपनियां शामिल हैं|
रिपोर्ट के अनुसार भारत में एयर पैसेंजर्स की संख्या में 2023 की तुलना में 2024 में 11.1% की वृद्धि दर्ज की गई| इस दौरान एयर पैसेंजर्स की कुल संख्या 21.1 करोड़ रही| यह संख्या जापान से अधिक है जहां साल 2024 में 20.5 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की| हालांकि जापान में एयर पैसेंजर्स की सालाना वृद्धि दर 18.6% रही| अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बना हुआ है, जहां 87.6 करोड़ यात्रियों ने 2024 में हवाई यात्रा की| इस लिस्ट में चीन दूसरे स्थान पर रहा जहां पिछले साल 74.1 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की जो 2023 की तुलना में 18.7% अधिक है| इस लिस्ट में ब्रिटेन (26.1 करोड़ यात्री) तीसरे और स्पेन (24.1 करोड़ यात्री) चौथे नंबर पर रहा|

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News