अमेरिका में 9 लाख करोड़ का निवेश करेगा एपल

अमेरिका में 9 लाख करोड़ का निवेश करेगा एपल

एपल के सीईओ टिम कुक ने 6 अगस्त को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 कैरट सोने के बेस पर बना स्पेशल गिफ्ट दिया|

वॉशिंगटनः एपल के सीईओ टिम कुक ने 6 अगस्त को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 कैरट सोने के बेस पर बना स्पेशल गिफ्ट दिया| कुक ने ये गिफ्ट एपल के ‌‘अमेरिकन मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम‌’ के विस्तार के जश्न के मौके पर दिया| इस दौरान कुक ने एडिशनल 9 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा भी किया| ट्रम्प को जो कस्टम मेड गिफ्ट दिया गया है वो एक ग्लास डिस्क है, जो 24 कैरट सोने के बेस पर लगी हुई है| इसमें इस्तेमाल ग्लास एपल के सप्लायर कॉर्निंग ने बनाया है| बीच में एपल का लोगो है| ट्रम्प का नाम ऊपर की ओर खुदा हुआ है, जबकि नीचे कुक के साइन दिखाई देते हैं, साथ ही ‌‘मेड इन यूएसए‌’ और साल 2025 लिखा है| कुक के अनुसार, इस डिजाइन को एक पूर्व अमेरिकी मरीन कॉर्प्स कॉर्पोरल ने तैयार किया, जो वर्तमान में एपल में काम करते हैं| सोने का बेस यूटा से लिया किया गया है|
एपल ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 100 अरब डॉलर यानी, करीब 9 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने का ऐलान किया है| ये कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव का जवाब है, जो चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्शन अमेरिका में ही हो| इससे पहले एपल ने 4 साल में 500 अरब डॉलर ( करीब 44 लाख करोड़ रुपए) के निवेश का ऐलान किया था| ये निवेश प्लान कंपनी की घरेलू सप्लाई चेन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करने पर फोकस करेगा| यानी, एपल अब 4 साल में 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करेगा| भारत में प्रोडक्शन पर भी फोकस कर रहा एपल एपल चीन से हटकर भारत में आईफोन का प्रोडक्शन पर फोकस कर रहा है| अमेरिका में बिकने वाले 78% आईफोन भारत में बन रहे हैं| मार्केट रिसर्चर कैनालिस के मुताबिक 2025 में जनवरी से जून के बीच भारत में 23.9 मिलियन (2 करोड़ 39 लाख) आईफोन बने, जो पिछले साल की तुलना में 53% ज्यादा है|
वहीं रिसर्च फर्म साइबर मीडिया रिसर्च के अनुसार भारत से आईफोन का निर्यात (भारत से विदेश भेजे गए आईफोन) भी बढ़कर 22.88 मिलियन (2 करोड़ 28 लाख) यूनिट तक पहुंच गया है| पिछले साल समान अवधि (जनवरी से जून) में ये भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा 15.05 मिलियन (1 करोड़ 50 लाख) था| यानी सालाना आधार पर इसमें 52% की बढ़ोतरी हुई है|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News