ट्रम्प भारत पर लगा सकते हैं 20-25% टैरिफ
बोले- भारत अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के संकेत दिए| एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी|
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के संकेत दिए| एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी| इसमें कहा गया था कि भारत 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है| ट्रम्प ने कहा कि भारत एक अच्छा दोस्त रहा है, लेकिन वह दूसरे देशों के मुकाबले अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता रहा है| अब मैं इंचार्ज हूं इसलिए यह सब खत्म हो जाएगा| ट्रम्प ने इस दौरान फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा किया| ट्रम्प की प्रतिक्रिया टैरिफ लागू होने की तारीख 1 अगस्त से पहले आई है| हालांकि, ट्रंप ने भारत को टैरिफ लगाने के बारे में कोई चिट्ठी नहीं भेजी है| जैसा कि उन्होंने कई दूसरे देशों के लिए किया है| ट्रम्प ने 2 अप्रैल को 100 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया था| तब उन्होंने भारत पर 26% टैरिफ लगाया था| हालांकि, बाद में उन्होंने इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया|
ट्रम्प ने पहले कहा था- भारत हमारे सामानों पर टैक्स नहीं लगाएगा| डोनाल्ड ट्रम्प ने 17 जुलाई को कहा था कि जल्द ही अमेरिकी उत्पादों को भारत के बाजारों में पहुंच मिलने वाली है| इंडोनेशिया फॉर्मूले के तरह अमेरिकी उत्पादों पर भारत में भी जीरो टैरिफ लगेगा| ट्रम्प ने कहा था- हमने कई देशों के साथ समझौते किए हैं| हमारा एक और समझौता होने वाला है, शायद भारत के साथ| हम बातचीत कर रहे हैं| जब मैं लेटर भेजूंगा तो वो समझौता हो जाएगा| ट्रम्प ने 15 जुलाई को इंडोनेशिया पर 19% टैरिफ लगाया था| 1 अगस्त से इंडोनेशिया से अमेरिका जाने वाले सामानों पर 19% टैरिफ लगेगा| वहीं, अमेरिकी सामानों पर इंडोनेशिया में कोई टैरिफ नहीं लगेगा|