एक-दो नहीं, Samsung के इस फोन में मिलेगी तीन स्क्रीन

लाखों में होगी कीमत, जानें कब होगा लॉन्च

एक-दो नहीं, Samsung के इस फोन में मिलेगी तीन स्क्रीन

फोल्डेबल फोन के साथ बाजार में खलबली मचाने वाली सैमसंग अब एक बार फिर तैयार है. 29 सितंबर को कंपनी अपना तीन स्क्रीन वाला फोन लॉन्च कर सकती है.

Samsung Galaxy Z TriFold: एक स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के बाद अब दो स्क्रीन वाले फोन भी धीरे-धीरे पुराना समझे जाने लगे हैं। जल्द ही तीन स्क्रीन वाले फोन के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू होने वाली है। चीनी कंपनी Huawei के बाद अब सैमसंग भी अपना तीन स्क्रीन वाला फोन बाजार में लॉन्च करने वाली है। सैमसंग ने 2019 में फोल्डेबल फोन के साथ मार्केट में क्रांति की थी और अब एक बार फिर यह कंपनी खलबली मचाने को तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग 29 सितंबर 2025 को अपना पहला तीन स्क्रीन वाला फोन Galaxy Z TriFold लॉन्च कर सकती है।

यह फोन मार्केट में तीन स्क्रीन वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा। ऐसा पहला फोन पिछले साल चीन में Huawei ने Mate XT के नाम से लॉन्च किया था, और अब इसका दूसरा संस्करण आने वाला है। Galaxy Z TriFold का फोल्डिंग मैकेनिज्म Mate XT से अलग होगा। Mate XT में G-fold लेआउट था जिसमें स्क्रीन के दाएँ और बाएँ हिस्से बीच की तरफ फोल्ड होते थे, जबकि Galaxy Z TriFold में स्क्रीन का दायाँ हिस्सा बेस की तरह काम करेगा और बाकी दोनों हिस्से अंदर की ओर फोल्ड होंगे। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होने की उम्मीद है और इससे वायरलेस चार्जिंग व रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

इस फोन की कीमत कुछ महंगी होगी। लीक के मुताबिक इसका दाम लगभग ₹2.65 लाख हो सकता है। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


यह फोन फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में एक नई पहल माना जा रहा है, जो स्मार्टफोन के उपयोग में नई सुविधा और अनुभव 

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News