जीएसटी स्लैब 4 से घटाकर 2 करने का प्रस्ताव

जीएसटी स्लैब 4 से घटाकर 2 करने का प्रस्ताव

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएटी) को लेकर बड़ा ऐलान किया|

नयी दिल्ली - 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएटी) को लेकर बड़ा ऐलान किया| उन्होंने कहा कि दिवाली पर जीएसटी में हम बड़ा रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं| सरकार ने 2 स्लैब वाली जीएसटी रेट स्ट्रक्चर का प्रस्ताव दिया है| पीएम मोदी के ऐलान के बाद सरकार ने जीएसटी काउंसिल (जीएसटी काउंसिल) को प्रस्ताव भेज दिया है. यह प्रस्ताव राज्यों और ‌‘रेट रेशनलाइजेशन‌’ मंत्री समूह (जीओएम) को भेजा गया है| जीएसटी के मौजूदा 4 स्लैब (5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी, 28 फीसदी) को घटाकर 2 स्लैब (5 फीसदी और 18 फीसदी) करने की योजना है|
आम लोगों को सबसे ज्यादा फायदा
रोजमर्रा की ज्यादातर चीजें 5 फीसदी जीएसटी में आ जाएंगी| 12 फीसदी स्लैब में आने वाले 99 फीसदी सामान 5 फीसदी में शिफ्ट होंगे| 28 फीसदी स्लैब में आने वाले 90 फीसदी सामान 18 फीसदी स्लैब में आ जाएंगे| किसानों के कुछ उपकरण, हैंडीक्राफ्ट, दवा, बीमा जैसी चीजों पर टैक्स घटेगा

   कुछ चीजें जो 18 फीसदी स्लैब में थीं, उन्हें 5 फीसदी या टैक्स-फ्री किया जा सकता है| ग्रामीण रोजगार से जुड़ी चीजों पर भी जीएसटी कम करने का प्रस्ताव है| तंबाकू, पान मसाला जैसे 5-7 आइटम पर 40 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है| जीएसटी काउंसिल की बैठक सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है| सरकार चाहती है कि नया जीएसटी स्ट्रक्चर दिवाली से पहले लागू हो जाए| बता दें कि जीएसटी सिस्टम को 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया था| अब इसके 8 साल पूरे हो चुके हैं| वित्त मंत्रालय ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि जीएसटी में रिफॉर्म्स का मकसद आइटम्स के क्लासिफिकेशन से जुड़े विवादों में कमी लाना है| सरकार जीएसटी के रेट्स में स्टैबिलिटी चाहती है| सरकार का मकसद इससे ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाना है|

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News