टीवीएस मोटर शेयर बना मल्टीबैगर

1 लाख का निवेश आज 1.68 करोड़ रुपये

टीवीएस मोटर शेयर बना मल्टीबैगर

अगस्त 2000 में लिस्टिंग के बाद टीवीएस मोटर शेयर ने दिए 27,852% रिटर्न

टीवीएस मोटर कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है। अगस्त 2000 में लिस्टिंग के बाद से अब तक कंपनी के स्टॉक ने करीब 27,852 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। यानी जिसने 20 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया था, उसकी वैल्यू आज 2 करोड़ रुपये से भी अधिक हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती और कंपनी के पहले हाइपर स्पोर्ट स्कूटर लॉन्च होने के बाद स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रह सकती है।

ऑल टाइम हाई पर शेयर

शुक्रवार को टीवीएस मोटर्स के शेयर 3,500 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई लेवल को छूकर 3,426.90 रुपये पर बंद हुए। कंपनी द्वारा निवेशकों को आकर्षक रिटर्न देने के पीछे बोनस शेयरों का योगदान भी अहम रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में टीवीएस मोटर्स ने करीब 700 प्रतिशत रिटर्न दिया है। तुलना करें तो इसी अवधि में हीरो मोटोकॉर्प ने 84 प्रतिशत, आयशर मोटर्स ने 198 प्रतिशत और बजाज ऑटो ने 216 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज हाउसेस जैसे एलारा कैपिटल, एक्सिस सिक्योरिटीज़ और बीएनपी पारिबा टीवीएस मोटर को लेकर पॉजिटिव हैं।

1 लाख रुपये बने 1.68 करोड़ रुपये

डेटा के अनुसार, 2 सितंबर 2005 को टीवीएस मोटर्स का शेयर 41.25 रुपये पर था। उस समय 1 लाख रुपये निवेश करने पर निवेशकों को कुल 2,424 शेयर मिलते। सितंबर 2010 में कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए, जिसके बाद इनकी संख्या दोगुनी होकर 4,848 हो गई। मौजूदा भाव 3,426.90 रुपये के हिसाब से इन शेयरों की कीमत अब लगभग 1.68 करोड़ रुपये हो चुकी है।

शानदार रिटर्न का रिकॉर्ड

टीवीएस मोटर के शेयरों ने बीते 10 सालों में 1,459 प्रतिशत और सिर्फ पिछले दो सालों में 138 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। लगातार मजबूत ग्रोथ और नए प्रोडक्ट लॉन्च के चलते कंपनी निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है।

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News