सोना-चांदी की कीमतों में बेकाबू उछाल, शादी-ब्याह वालों को बड़ा झटका

सोना-चांदी की कीमतों में बेकाबू उछाल, शादी-ब्याह वालों को बड़ा झटका

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹1,06,338 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,23,170 प्रति किलो तक पहुंच गई। रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंची कीमतों ने शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ताजा रेट (IBJA)

धातु/कैरेट कीमत (₹) प्रति 10 ग्राम/किलो
सोना 24 कैरेट ₹1,06,338 (10 ग्राम)
सोना 23 कैरेट ₹1,05,912 (10 ग्राम)
सोना 22 कैरेट ₹97,406 (10 ग्राम)
सोना 18 कैरेट ₹79,754 (10 ग्राम)
सोना 14 कैरेट ₹62,208 (10 ग्राम)
चांदी 999 ₹1,23,170 (1 किलो)
पिछले दिन का हाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना ₹900 बढ़कर ₹1,06,970 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को इसका भाव ₹1,06,070 था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹900 बढ़त लेकर ₹1,06,100 पर पहुंचा। वहीं, चांदी का भाव ₹1,25,600 प्रति किलो पर स्थिर रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,551.44 प्रति औंस और चांदी $40.86 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। सोना अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर $3,578.80/औंस के करीब पहुंच गया है।

तेजी की वजह
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर कटौती की उम्मीद

  • रूस-यूक्रेन युद्ध में ठोस समाधान नहीं निकलना

  • सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की बढ़ती मांग

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी

  • रुपये की कमजोरी (डॉलर के मुकाबले 88.27, अब तक का निचला स्तर)

वायदा बाजार (MCX) का हाल
  • अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹641 चढ़कर ₹1,07,058 प्रति 10 ग्राम हुआ।

  • दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹860 बढ़कर ₹1,24,780 प्रति किलो पर पहुंच गई।

  • न्यूयॉर्क कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना $3,557.02 प्रति औंस और चांदी $40.86 प्रति औंस पर ट्रेड हु

Tags:

Related Posts

About The Author

Advertisement

Latest News