त्योहारी सीजन से पहले Zomato ने दिया बड़ा झटका
हर ऑर्डर पर बढ़ा प्लेटफॉर्म फीस
Zomato ने मंगलवार, को अपने प्लेटफॉर्म फीस में 20% की बढ़ोतरी कर दी है।
Zomato ने मंगलवार, को अपने प्लेटफॉर्म फीस में 20% की बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर पहले की बजाय 12 रुपये प्लैटफॉर्म चार्ज देना होगा, जो पहले 10 रुपये था।
यह बदलाव एक साल से भी कम समय के अंदर कंपनी ने किया है। माना जा रहा है कि बढ़ती परिचालन लागत और त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ने के कारण इस फैसले को लागू किया गया है।
ग्राहकों पर प्रभाव
अब हर ऑर्डर पर 2 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई ग्राहक महीने में 20 ऑर्डर करता है, तो पहले उसे कुल 200 रुपये प्लेटफॉर्म फीस देनी पड़ती थी, जो अब 240 रुपये हो जाएगी।
फीस बढ़ने का क्रम
Zomato की प्लेटफॉर्म फीस पिछले दो साल में धीरे-धीरे बढ़ी है:
-
2023 में इसे 2 रुपये से शुरू किया गया था।
-
बाद में 3 रुपये, फिर 4 रुपये किया गया।
-
31 दिसंबर 2023 को अस्थायी रूप से इसे 9 रुपये तक बढ़ाया गया था।
-
इसके बाद इसे स्थायी तौर पर 10 रुपये कर दिया गया।
-
और अब 2 सितंबर 2025 से इसे 12 रुपये कर दिया गया है।
यानी मात्र दो साल में प्लेटफॉर्म फीस 2 रुपये से बढ़कर 12 रुपये तक पहुंच गई है, जो 6 गुना इजाफा है।
इस बढ़ोतरी का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है, खासकर त्योहारी सीजन की बढ़ी मांग के समय। इसी प्रकार दूसरी फूड डिलीवरी कंपनियां भी समान रूप से अपनी प्लेटफॉर्म फीस में वृद्धि कर रही हैं।
