‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी।
फिल्म ‘जटाधारा’ को लेकर दर्शकों में उत्साह
मुंबई : मेकर्स ने हाल ही में जारी किए वीडियो ने फिल्म ‘जटाधारा’ के रहस्यमयी और रोमांचक माहौल की झलक दिखा दी है, जो रिलीज़ होने वाले ट्रेलर के लिए एकदम उपयुक्त बेस तैयार करता है। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। ‘जटाधारा’ एक द्विभाषी (हिंदी-तेलुगू) सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जो पौराणिक कथाओं, आस्था और लोककथाओं को एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव में पिरोती है। फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रीर्णा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है, जबकि अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा सह-निर्माता हैं। दिव्या विजय इस फिल्म में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं। मुख्य भूमिकाओं में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर शामिल हैं। फिल्म के साउंडट्रैक को ज़ी म्यूज़िक कंपनी ने तैयार किया है, जो इसकी भव्यता और विजुअल अनुभव को और भी उभारता है। निर्देशक और टीम के अनुसार ‘जटाधारा’ आस्था, नियति और अंधकार व प्रकाश के अनंत संघर्ष की महाकाव्यात्मक कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव है जो दर्शकों को रहस्य और रोमांच के साथ-साथ पौराणिक कथाओं की गहराई में भी ले जाएगी। ‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
