मृदुल के बाद अब इस कंटेस्टेंट ने घर की कमान संभाल ली है,
लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के घर में कोई भी कैप्टन बने, उसकी कैप्टेंसी में कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर होती है।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस वक्त बिग बॉस के घर में कुल 12 कंटेस्टेंट्स हैं जिनमें से 9 नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते डबल एविक्शन हुआ था जिसमें दो कंटेस्टेंट्स "बसीर अली" और "नेहल चुडासमा" आउट हो गए थे। कंटेस्टेंट्स के जाने से घर का माहौल कुछ बदला तो है, लेकिन झगड़े खत्म नहीं हो रहे हैं ।
इसी बीच बिग बॉस को मृदुल तिवारी के बाद अब एक और नया कैप्टन मिल गया हैं I
मृदुल तिवारी के स्ट्रॉन्ग स्टैंड न लेने के चलते 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं और इसका खामियाजा उन्हें झेलना पड़ा। कई लोगों ने काम नहीं किया। यहां तक कि मृदुल के आंसू भी निकल पड़े थे। इस दौरान उनके साथ जो मजबूती के साथ खड़ा रहा, वो गौरव खन्ना और प्रणित मोरे (Pranit More) थे। अब इन दोनों में से एक कैप्टन बन गया है।
घरवालों को किसी एक जोड़ी को चुनना है जिसे वह कैप्टेंसी के दावेदार बनाना चाहते हैं। ज्यादातर घरवालों ने प्रणित-शहबाज की जोड़ी को चुना और उनमें से कैप्टन प्रणित बने। इस हफ्ते की कमान कॉमेडियन के हाथ में है।
प्रणित मोरे पिछले कुछ वक्त से गेम में काफी एक्टिव हैं। वह रोस्टिंग के जरिए न केवल लोगों को हंसा रहे हैं, बल्कि अपने शांत नेचर से घर का माहौल ठीक किए जाने के लिए भी पसंद किए जा रहे हैं ,यह देखना दिलचस्ब होगा कि उनकी कैप्टेंसी में घर का माहौल कैसा रहता है ।
