खास अंदाज में भारती सिंह और हर्ष ने दूसरे बेटे के जन्मौ का दिया गुड न्यूज

खास अंदाज में भारती सिंह और हर्ष ने दूसरे बेटे के जन्मौ का दिया गुड न्यूज

 

निज संवाददाता : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। 19 दिसंबर को उन्होंने काजू (कपल की तरफ से दिया गया नाम) को जन्म दिया। और अब इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर फैंस को अनोखे अंदाज में दी है। पहले बच्चे के जन्म के तीन साल बाद उनके घर आगन में फिर से खुशियां आई हैं, जिसके बाद उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

भारती सिंह को भले बेटा हुआ है लेकिन वह बेटी ही चाहती थीं। पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही वह दूसरे बच्चे की चाहत रखी हुई थीं लेकिन वह एक नन्हीं राजकुमारी की ही उम्मीद लगाए बैठी थीं। हालांकि बेटे के आने से भी वह खुश हैं लेकिन वह सपने ज्यादा बेटी के लिए ही देखे थे। अब जो बेटे के आने का वीडियो शेयर किया है, वो मैटरनिटी शूट के दौरान का है, उसमें नीलें रंग से लिखा हुआ है-बेटा हुआ है।

हर्ष लिम्बाचिया ने मजाकिया अंदाज में लिखा-फिर से एक बेटा हुआ। लिंबाचिया एंड सन्स। इस क्लिप पर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान, ईशा गुप्ता, सृति झा, करिश्मा तन्ना, मुक्ति मोहन, गौतम रोडे, शरद मल्होत्रा, पारस कलनावत समेत अन्य प्यार बरसाया है और शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने भी बधाई दी और कुछ ने मजेदार कमेंट्स किए। एक ने लिखा-आखिरकार गोला का बारूद आ गया। एक ने लिखा-बेबी गर्ल की टीम में थे हम। एक ने लिखा-भारती कोई बात नहीं। अगली लड़की होगी। बधाई हो। एक ने लिखा-एक बार फिर से कोशिश करिए। अबकी बार पक्का लड़की होगी।

भारती को मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया था। वह 19 दिसंबर को कुकिंग रियलिटी शो की शूटिंग के लिए मौजूद थीं और उसी दौरान उनका वॉटर बैग फट गया था। भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से 3 दिसंबर, 2017 को गोवा में शादी की थी। फिर 3 अप्रैल, 2022 को पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था और अब 19 दिसंबर,2025 को बेटे काजू ने उनकी फैमिली पूरी कर दी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News