मैथन डैम में उमड़ रही सैलानियों की भीड़
बंगाल - झारखंड के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बना; बोटिंग का आनंद,
सालानपुर : बंगाल - झारखंड सीमा पर स्थित मैथन डैम इन दिनों सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। विंटर वैकेशन के लिए न सिर्फ बंगाल बल्कि झारखंड के अन्य जिलों और पश्चिम बंगाल के लोग भी मैथन के 12 द्वीपों को अपना पसंदीदा पिकनिक स्पॉट मान रहे हैं।

इसका सबूत यहां प्रतिदिन उमड़ रही सैलानियों की भीड़ है। मैथन डैम न सिर्फ अपनी प्राकृतिक छटा के लिए बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक पूरा पैकेज टूर उपलब्ध कराता है।
लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं
यहां ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था है। सड़क व रेलमार्ग से पहुंचना आसान है। साथ ही यहां कई ऐसे स्थल हैं, जहां जाकर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों के बीच खो सकते हैं। हर बार लोगों को लगता है कि कुछ देखना बाकी रह गया। लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं।
काफी प्रसिद्ध है यह पिकनिक स्पॉट के लिए

झारखंड का काश्मीर कहे जाने वाले मैथन डैम का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।बंगाल झारखंड और की सीमा पर स्थित मैथन डैम की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए पर्यटक अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और कुछ पल सुकून के साथ बिताने को लेकर अपने परिवार, दोस्तों और सगे-संबंधियों के साथ खींचे चले आते हैं। सुबह से नये वर्ष अच्छे की कामना लिये देखी गई। पर्यटकों ने नौकाबिहार से जलाशय के बीचों बीच स्थित विभिन्न द्वीप (टापू) का चक्कर लगा कर प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ लेते दिखे। मैथन क्षेत्र के थर्ड डाइक, सिधाबाड़ी पिकनिक स्थल एंव डैम पर राज्य समेत पड़ोसी राज्यों से आये पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मनाते एंव घूमते देखे गये। भीड़ को देख क्षेत्र में शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के लिये आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के भारी पुलिस बल तैनात किये गया था।
