दुल्हन बनीं गोपी बहू
39 साल की जिया मानेक ने बॉयफ्रेंड संग की शादी
साथ निभाना साथिया फेम की गोपी बहू यानि टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है|
मुंबई: साथ निभाना साथिया फेम की गोपी बहू यानि टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है| सीरियल (साथ निभाना साथिया) फेम जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है| जी हां, आपने सही पढ़ा ऑनस्क्रीन गोपी बहू ने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे ले लिए|जिया ने टीवी के जाने माने एक्टर संग ब्याह रचाया जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं| जिया मानेक की शादी की खबर से काफी लोगों को शॉक भी लगा है क्योंकि ये सब बिना किसी को खबर लगे हुआ|जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की वो पति की बाहों में नजर आईं| लुक की बात करें तो गोल्डन साड़ी में दुल्हन बनी जिया मानेक बेहद गॉर्जियस लग रही थीं| उन्होंने अपने बालों को सलीके से जूड़े में बांधा और उसे सुंदर गजरे से सजाया| अपने लुक को पूरा करने के लिए जिया ने पारंपरिक गहनों का चयन किया जिसमें रानी-हार, कमरबंद, झुमके, मांग टीका और एक छोटी सी बिंदी शामिल थी| वहीं एक्टर वरुण जैन बादामी कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं|कपल ने खुशखबरी सुनाते हुए लिखा हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं| अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया|