टाइगर श्रॉफ के 11 साल के करियर में कुल 11 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ हिट और कुछ फ्लॉप रही हैं।
यहां उनके फिल्मों का पूरा हिसाब है
टाइगर श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि उनकी फिल्म बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म फैंस के बीच काफी चर्चित है और टाइगर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर भी नजरें लगी हुई हैं। बागी 4 के साथ, टाइगर श्रॉफ अपने करियर की एक नई शुरुआत करने की कोशिश में हैं, खासकर क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं चलीं।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 रिलीज
टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। टाइगर के साथ फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, पहले दिन की कमाई को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ का फिल्मी करियर
टाइगर ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब तक 11 साल के करियर में उन्होंने 11 फिल्मों में काम किया है और बागी 4 उनकी 12वीं फिल्म है। हालांकि, लंबे करियर के बावजूद टाइगर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।
टाइगर श्रॉफ की फिल्मोग्राफी और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
-
हीरोपंती – हिट
-
बागी – सेमी हिट
-
ए फ्लाइंग जट्ट – फ्लॉप
-
मुन्ना माइकल – फ्लॉप
-
बागी 2 – सुपरहिट
-
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 – फ्लॉप
-
वॉर – ब्लॉकबस्टर
-
बागी 3 – सेमी हिट
-
हीरोपंती 2 – फ्लॉप
-
गणपत – फ्लॉप
-
बड़े मियां छोटे मियां – फ्लॉप
बागी 4 की ओपनिंग
फिल्म बागी 4 की एडवांस बुकिंग से ठीक-ठाक कलेक्शन देखने को मिला था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन करीब 9-10 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर सकती है, जो टाइगर की पिछली सफल फिल्मों के मुकाबले काफी कम है।
