ऐश्वर्या राय बनीं बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं| सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ऐश्वर्या राय के लोग दीवाने हैं|
मुंबईः ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं| सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ऐश्वर्या राय के लोग दीवाने हैं| अपने सक्सेसफुल एक्टिंग करियर की वजह से ऐश्वर्या एक लैविश लाइफ जीती हैं| उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है| ऐश्वर्या लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उनकी नेटवर्थ बहुत ही तगड़ी है जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे| नेटवर्थ के मामले में ऐश्वर्या राय ने कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है| वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं| रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या एक फिल्म के 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं| साथ ही किसी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वो 6-7 करोड़ चार्ज करती हैं|
सियासत डॉट कॉम ऐश्वर्या राय इंडिया की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस बन गई हैं| उनकी नेटवर्थ 900 करोड़ है| एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्स करने के साथ ऐश्वर्या बिजनेस की दुनिया में भी आ चुकी हैं| अपने इनवेस्टमेंट की वजह से वो बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं|
50 करोड़ के बंगले में रहती हैं ऐश्वर्या
जब रियल स्टेट की बात आती है तो ऐश्वर्या ने कई प्रॉपर्टीज खरीदी हुई हैं| वो ब्रांद्रा में एक बड़े बंगले में रहती हैं जिसकी कीमत 50 करोड़ है| इसके अलावा उनका दुबई में भी एक विला है| वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है| वह आखिरी बार 2023 में आई फिल्म पीएस 2 में नजर आईं थी| उसके बाद से उन्होंने अपने किसी भी प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है| ऐश्वर्या बेटी आराध्या के जन्म के बाद से एक्टिंग से दूर हैं| वो आराध्या की परवरिश में सारा टाइम निकालती हैं| आराध्या भी अपनी मां की कॉपी लगती हैं|