महावतार नरसिम्हा ने 11वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड

महावतार नरसिम्हा ने 11वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड

सैयारा से लेकर सन ऑफ सरदार 2 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही तूफान मचा रखा है|

मुंबई  : सैयारा से लेकर सन ऑफ सरदार 2 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही तूफान मचा रखा है| फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म की आज की कमाई देखकर पक्का हो गया है कि इस फिल्म को 100 करोड़ी होने से कोई नहीं रोक सकता| अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली एनिमेशन फिल्म का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लिया है और अब बहुत जल्द इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों को भी मात देने वाली है|
इस फिल्म ने आज पिछले 11 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई की है| इसके अलावा इसने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं| ये फिल्में इस प्रकार हैं- थंडेल- 66.06, रेट्रो- 60.58, भूल चूक माफ- 72.73 करोड़ रुपये, विदामुयार्ची- 80.58, हिट द थर्ड केस- 80.97, जाट- 88.72, कुबेरा- 90.9,
डाकू महाराज- 91.23| अब अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 (92.73 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड भी खतरे में आ चुका है| अश्मिन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 9 दिन में सैक्निल्क के मुताबिक, वर्ल्डवाइड 83 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है| इसमें आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दें तो ये तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है|यानी फिल्म वर्ल्डवाइड तो 100 करोड़ी बन चुकी है और अब इंडिया में भी इसे 100 करोड़ी बनते देखा जा रहा है|

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News