अब अल्लू अजुर्न करेंगे ‘शक्तिमान‌’ के रूप में दर्शकों का मनोरंजन

90 के दशक में मुकेश खन्ना ने निभाया था किरदार

 टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में शुमार ‘शक्तिमान‌’  को एक बार फिर से वापस लाने की तैयारी चल रही है| मेकर्स को इस आइकॉनिक किरदार के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी, जो अब खत्म हो गई है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शक्तिमान की भूमिका निभा सकते हैं| इस बार ‘शक्तिमान‌’  की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा|
बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शक्तिमान‌’  को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है|  इस बार इस रोल में अल्लू अर्जुन नजर आ सकते हैं| खास बात यह है कि साउथ के जाने-माने डायरेक्टर बेसिल जोसेफ इस प्रोजेक्ट का डायरेक्शन करेंगे| जबकि सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा| इतना ही नहीं दो बड़े अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो गीता आर्ट्स के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं| हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है|
बता दें, साल 2021 में ओटीटी पर आई फिल्म मिन्नल मुरली के लिए बेसिल की खूब तारीफ हुई थी| कोरोना महामारी के कारण मजबूरन इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था|
2024 में मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लू अर्जुन अगले सुपरहीरो के रोल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं| एक्टर ने कहा था-मैं किसी भी बात के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अल्लू अर्जुन ‘शक्तिमान‌’  हो सकते हैं|  उनके पास अच्छी शक्ल और लंबाई है| लेकिन पुष्पा के मेकर्स ने उन्हें खलनायक में बदल दिया है| फिर भी वो ‘शक्तिमान‌’  के रोल में फिट बैठेंगे|  हालांकि, बाद में मुकेश ने यह भी कहा था आखिरी फैसला मेकर्स का ही होगा| 
बता दें, पिछले एक साल से ‘शक्तिमान‌’  को लेकर विवाद चल रहा है| बीते साल मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि रणवीर ‘शक्तिमान‌’  बनना चाहते हैं| राइट्स के लिए एक्टर उनसे मिलने के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया था| हालांकि, रणवीर से मिलने के बाद मुकेश उन्हें राइट्स देने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें उनके चेहरे में मासूमियत नहीं दिखी| 90 के दशक में सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान‌’  घर-घर फेमस था|  यह शो टीवी पर 1997- 2005 तक चला| इस शो में शक्तिमान के रोल के लिए एक्टर मुकेश खन्ना को खूब पॉपुलैरिटी मिली|
साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए मेगा बजट फिल्म शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी| इस फिल्म को 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा| मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं| फिल्म में ‘शक्तिमान‌’  के रोल के लिए रणवीर से पहले इस फिल्म के लिए गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सामने आया था| फिलहाल यह फिल्म लंबे समय से अटकी पड़ी है|
-----------------------

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News