मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक है ‘एक दीवाने की दीवानियत’ : सोनम बाजवा

फिल्म की शूटिंग पूरी

अभिनेत्री सोनम बाजवा अपनी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों से एक मानती हैं। उन्होंने अभी हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। सोनम ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग करना मेरे लिए सबसे खास अनुभव रहा। सोनम ने फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की| इन तस्वीरों में वे अपने को-स्टार हर्षवर्धन राणे के साथ सेट पर नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं| इसके अलावा, उन्होंने निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ कुछ बीटीएस पलों को भी शेयर किया|              
तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, यकीन नहीं हो रहा कि मैं यह लिख रही हूं कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी हो गई है| यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही, लेकिन इसका अनुभव बहुत ही खास रहा| अपने पोस्ट में सोनम ने आगे कहा-मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जो इस सफर का हिस्सा रहे| आप सभी के बिना यह मुमकिन नहीं था| 
बता दें कि सोनम से पहले हर्षवर्धन राणे ने चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग पूरी करने का जश्न मनाया था| उन्होंने फिल्म की यूनिट के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की थी| हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खास पल की झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ नजर आए। वीडियो में आतिशबाजी, हार्ट शेप गुब्बारे और गोल्डन कलर का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर लिखा था- एक दीवाने की दीवानियत की शूटिंग पूरी हुई|
 बता दें कि पहले फिल्म का नाम सिर्फ दीवानियत था, बाद में इसका नाम बदलकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रख दिया गया है| इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया| फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी पहले वाली कंपनी विकिर फिल्म्स से हटकर एक नई कंपनी प्ले डीएमएफ के हाथों में आई, जिसकी अगुवाई अंशुल गर्ग ने की| यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं| फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News