5 दिसंबर को रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’  

उससे पहले इसके गानों ने मचाई धूम

5 दिसंबर को रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’  


निज संवाददाता : मंच सज चुका है, सबकुछ एकदम तैयार है। बस अब रणवीर सिंह का इंतजार है। जब वो 5 दिसंबर को ‘धुरंधर’  बनकर सिनेमाघरों में एंट्री लेंगे। उनकी टोली में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी शामिल हैं। वो कैसा किरदार निभा रहे हैं, इसकी एक झलक ट्रेलर में ही दिख गई है। यूं तो कहानी भी काफी हद तक सबको पता लग गई है, पर रिलीज से दो दिन पहले ही ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने बड़ा धमाका कर दिया है। ढाई मिनट देखने के बाद लोगों को कैसे ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’  की याद आ गई?  साथ ही नए गाने में एक बड़ा स्पॉइलर भी मिल गया है। 
‘धुरंधर‘  के अब तक कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। जिसमें- गहरा हुआ, इश्क जलाकर और धुरंधर का टाइटल ट्रैक भी शामिल है। गाने के टाइटल ट्रैक को 33 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं, दूसरी ओर इश्क जलाकर को सिर्फ 2.8 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं गहरा हुआ गाने को 15 मिलियन लोग देख चुके हैं। अब नए गाने का नाम है- Ez Ez. जिसे 3 घंटे में ही 1 मिलियन लोग देख चुके हैं।
दरअसल ‘धुरंधर’ का नया गाना Ez-Ez को दिलजीत दोसांझ ने गाया है। जबकि, शाश्वत सचदेव और राज ने म्यूजिक दिया है। वहीं, हनुमानकाइंड ने राज के साथ मिलकर लिरिक्स लिखे हैं। 2 मिनट 52 सेकंड के गाने में शुरुआत ही दिलजीत की आवाज के साथ होती है। जिसके लिरिक्स हैं- आर या पार। लेकिन दिलजीत दोसांझ की बुलंद आवाज सुनने के बाद कांतारा चैप्टर 1 के टाइटल सॉन्ग की याद आ जाती है। क्योंकि जिस तरह उन्होंने इस गाने को गाया है, वो स्टाइल एकदम कांतारा 1 के रेबेल सांग से मिलता है। 2 महीने पहले आए इस गाने को 11 मिलियन व्यूज मिले थे।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म के इस गाने को काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि रेबेल सांग से पहले वो आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए एक गाना गा चुके हैं। दोनों ही गाने हिट रहे हैं। उनके Tenu Ki Pata  को 9.5 मिलियन लोग देख चुके हैं।
फिल्म के नए गाने में ऐसे तीन सीन्स हैं, जहां रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना एक साथ दिख रहे हैं। यानी इससे क्लियर हो गया है कि रणवीर सिंह इस खूंखार विलेन के लिए काम करते हैं। फिल्म में इसी एंगल पर स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसके बाद की कहानी को किस तरह मेकर्स ने बदला है, यह पिक्चर देखने के बाद ही पता लग पाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News