वायरल गर्ल मोनालिसा का 'दिल जानिया' का टीजर हुआ रिलीज
स्मार्थ मेहता संग इश्क फरमाती आईं नजर
निज संवाददाता : महाकुंभ 2025 से रातों रात स्टार बनने वाला वायरल गर्ल मोनालिसा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कत्थई आंखों वाली मोनालिसा ने अपनी मासूमियत और सादगी से लोगों के दिलों को जीत लिया। अब वो म्यूजिक इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं। इसी बीच मोनालिसा के नए सॉन्ग 'दिल जानिया' का टीजर रिलीज हुआ है।
महज कुछ ही देर में टीजर ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। 'दिल जानिया' सॉन्ग में मोनालिसा के संग स्मार्थ मेहता की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने के टीजर में प्यार, मासूमियत और इमोशन्स सबका कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।
सॉन्ग के टीजर में मोनालिसा के एक्सप्रेशंस और स्मर्थ मेहता का चार्म लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी नेचुरल लग रही है। ऐसे में टीजर को फैंस बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे। टीजर को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कॉमेंट की बरसात कर रहे हैं।
बता दें सिंगर लाइसल राय ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। उनकी सोलफुल सिंगिंग टीजर में दिल को छू जाती है। म्यूजिक और विजुअल्स का कॉम्बिनेशन बेहद ही शानदार है। ऐसे में फैंस को पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। टीजर में दिखाए गए रोमांटिक सीन और बैकग्राउंड को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल जानिया में प्यारी सी लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
वायरल गर्ल मोनालिसा महाकुंभ 2025 के बाद से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में दिल जानिया सॉन्ग उनके करियर में माइलस्टोन साबित होगा। फैंस मोनालिसा को नए अंदाज में देखने के लिए काफी बेताब नजर रहे हैं। साथ ही उन्हें फ्यूचर स्टार भी बता रहे हैं। इससे पहले भी मोनालिसा एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। जल्द ही वो सनोज मिश्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
