सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की अपील की है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की अपील की है। संगठन ने कहा कि उनके योगदान और प्रतिभा के सम्मान में यह पुरस्कार देना पूरे फिल्म उद्योग के लिए गर्व की बात होगी।

FWICE ने अपने पत्र में लिखा कि वे प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि सतीश शाह, जो देश के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक थे, उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया जाए। उन्होंने लोगों के जीवन में मुस्कान भरी और अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता।
संगठन ने यह भी कहा कि सतीश शाह के टीवी शो जैसे "ये जो है जिंदगी "और "साराभाई वर्सेस साराभाई" तथा फिल्में जाने भी दो यारों, मैं हूं ना, और कई अन्य प्रोजेक्ट्स आज भी लोगों की यादों में जीवित हैं। FWICE के अनुसार, उन्हें यह सम्मान देना उनके जीवन और योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पत्र में यह भी लिखा गया कि उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में एक खालीपन महसूस हो रहा है। सतीश शाह ने चार दशकों तक भारत को हंसाया और नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित किया।
74 वर्षीय सतीश शाह का 25 अक्टूबर को किडनी संबंधी बीमारी के कारण निधन हुआ था। 26 अक्टूबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया और 27 अक्टूबर को उनके परिवार और दोस्तों ने प्रेयर मीट में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।