रश्मिका इस बार एक बिल्कुल अलग, गंभीर और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं

रश्मिका इस बार एक बिल्कुल अलग, गंभीर और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं

मुंबई : बालीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा बढती जा रही है। रश्मिका इस बार एक बिल्कुल अलग, गंभीर और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। मायसा फिल्म का टीजर और हाल ही में रिलीज हुआ जिसे दर्शकों को जबर्दस्त रिस्पांस मिला। अब मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान कर फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म ‘मायसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को रिलीज की। इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक बेहद इंटेंस और ताकतवर पोस्टर शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पोस्टर में रश्मिका का लुक अब तक के उनके सभी किरदारों से अलग नजर आ रहा है। पोस्टर के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कहा गया है, “जख़्मों से ताकत तक, दर्द से आज़ादी तक. दुनिया याद रखेगी।” इस लाइन ने साफ कर दिया है कि ‘मायसा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि संघर्ष और आज़ादी की कहानी है। मेकर्स के मुताबिक, 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली यह पहली झलक दर्शकों को रश्मिका के उस रूप से रूबरू कराएगी, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। इशारों में यह भी बताया गया है कि आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़ी एक और खास झलक भी शेयर की जाएगी, जिससे फैंस का इंतजार और ज्यादा रोमांचक हो गया है। यही वजह है कि ‘मायसा’ को इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार ‘मायसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां संघर्ष, दर्द और आज़ादी की लड़ाई को गहराई और संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। फिल्म में दमदार विज़ुअल्स, मजबूत कहानी और रश्मिका मंदाना का प्रभावशाली अभिनय देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, ‘मायसा’ सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। यह फिल्म रश्मिका मंदाना के करियर की सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News