अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में उर्वशी रौतेला को ईडी का समन, इस तारीख को पेश होने का निर्देश

अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में उर्वशी रौतेला को ईडी का समन, इस तारीख को पेश होने का निर्देश

अवैध बेटिंग ऐप को लेकर कई बड़ी हस्तियों ने विज्ञापन किया था. अब इसी सिलसिले में ईडी ने सभी सेलेब्रिटीज को पूछताछ के लिए समन भेजा है जिसमें उर्वशी रौतेला का नाम भी शामिल है.

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में समन भेजा है। उन्हें 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया गया है।

केस से जुड़ी जानकारी
  • ईडी की जांच में सामने आया है कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म भारत में गैरकानूनी तरीके से कारोबार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक ऐप है वनएक्सबेट, जिसका प्रचार उर्वशी रौतेला ने एक विज्ञापन वीडियो के माध्यम से किया था। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

  • इस मामले में पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को भी समन भेजा गया है। उन्हें 15 सितंबर को ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था।

  • एजेंसी यह जांचना चाहती है कि इन सितारों की भूमिका अवैध बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार और पब्लिसिटी में कितनी रही है।

अन्य सेलेब्रिटी भी रडार पर
  • पिछले सप्ताह ईडी ने क्रिकेटर शिखर धवन से इसके सिलसिले में पूछताछ की थी।

  • इसी तरह क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पिछले महीने पूछताछ की गई थी।

  • ईडी का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी विज्ञापनों और निवेश के जरिए लोगों से अवैध रूप से पैसा इकट्ठा किया गया, जिससे कई निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

  • जांच एजेंसी विज्ञापन शुल्क, मशहूर हस्तियों और ऐप कंपनियों के बीच हुए लेन-देन और संचार की जानकारी जुटा रही है।

  • इस जांच के तहत ईडी ने गूगल और मेटा (फेसबुक) के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News