कौन हैं आशीष कपूर? रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए यह टीवी एक्टर

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे मशहूर शोज़ में कर चुके हैं काम।

कौन हैं आशीष कपूर? रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए यह टीवी एक्टर

टीवी अभिनेता आशीष कपूर पर कथित रूप से रेप के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उन्हें पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। तो आइए जानते हैं, कौन हैं आशीष कपूर।

टीवी अभिनेता आशीष कपूर को बुधवार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान उन्होंने बाथरूम में एक युवती के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने 11 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तलाशी अभियान चलाते हुए आखिरकार आशीष को पुणे से गिरफ्तार किया।

आशीष कपूर का करियर

आशीष ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो “Ssshhh…Phir Koi Hai” से की थी। इसके बाद वे “साथ फेरे: सलोनी का सफर” में नजर आए। उन्हें असली पहचान शो “देखा एक ख्वाब” से मिली, जिसमें उन्होंने प्रिंस का किरदार निभाया और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए।

किन शोज़ में दिखे

आशीष कपूर ने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया। इनमें “ये रिश्ता क्या कहलाता है”“ससुराल सिमर का 2”“मन की आवाज़ प्रतिज्ञा”“वारिस”“वो अपना सा”“सावित्री”“लव मैरिज या अरेंज मैरिज”, और “मौल्या–रिश्तों की अग्निपरीक्षा” शामिल हैं।

निजी जीवन और रिश्ते

आशीष का नाम कई बार उनकी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहा। उनका पहला नाम उनकी को-एक्टर प्रियल गौर (शो “देखा एक ख्वाब” की सह-कलाकार) से जुड़ा था। हालांकि यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और दोनों ने दोस्ती निभाने का फैसला किया।

इसके बाद आशीष का नाम मॉडल इल्या क्रोनी (Ilda Kroni) के साथ जोड़ा गया। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन रिश्ता खराब स्थिति में खत्म हुआ। बाद में, 2021 में उनका नाम पेरल ग्रे (Peral Grey) के साथ जुड़ा और खबरें थीं कि दोनों ने सगाई भी की है, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News