बॉबी देओल से चार गुना ज्यादा अमीर है पत्नी तान्या
बॉबी देओल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितना खबरों में रहे, उतना ही उन्होंने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा| उन्होंने बॉलीवुड से बाहर शादी की| बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है|
मुंबई : बॉबी देओल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितना खबरों में रहे, उतना ही उन्होंने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा| उन्होंने बॉलीवुड से बाहर शादी की| बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है| तान्या ग्लैमर वर्ल्ड की लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं लेकिन फिर तान्या देओल मोटी कमाई करती हैं|वहबॉबी देओल से 4 गुना ज्यादा अमीर हैं| बता दें कि बॉबी देओल 66.7 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं| एक फिल्म का 4-6 करोड़ चार्ज करते हैं| वहीं तान्या की बात करें तो वो फैशन और इंटीरियर डिजाइनर हैं| वो बिजनेसवुमेन हैं| वह एक कंपनी चलाती हैं| उनकी कंपनी का नाम द गुड अर्थ है| रिपोर्ट के मुताबिक, तान्या देओल की नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ के आसपास है| तान्या और बॉबी का विले पर्ले, मुंबई में बंगला है| बॉबी और तान्या लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं|
तान्या देओल वैसे तो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन वो जब भी नजर आती हैं उनका फैशन स्टेटमेंट लाइमलाइट बटोर लेता है| तान्या और बॉबी की बात करें तो उन्होंने 30 मई 1996 में शादी की थी| जब उनकी शादी हुई थी तब तान्या 19 साल की थीं| बॉबी और तान्या में 7 साल का एज गैप है| कपल के दो बेटे हैं आर्यमन और धरम| बॉबी देओल के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें सीरीज आश्रम से पॉपुलैरिटी हासिल हुई| इस सीरीज ने उनकी किस्मत पलट दी| इसमें वो बाबा निराला के रोल में हैं| इसके अलावा बॉबी देओल को फिल्म एनिमल में कैमियो रोल करते देखा गया था लेकिन कैमियो रोल में ही बॉबी देओल छा गए थे| बिना बोले अपने एक्सप्रेशन और एक्शन से बॉबी ने धमाल मचा दिया था|