पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये पांच योगासन
-जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
मोटापा एक गंभीर समस्या बन गई है। आजकल अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान हैं। वहीं लोग मोटापे से बचने के लिए एक्सरसाइज और डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन इसके बाद भी रिजल्ट न मिलने पर निराश होते हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव, नींद की कमी, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स मोटापे के जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में समय रहते इस समस्या पर काबू पाना जरूरी है, वरना न सिर्फ आपकी फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ दोनों बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो इन योगासनों को डेली रूटीन में शामिल करने पर आप बढ़े हुए वेट यानी वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
निज संवाददाता : मोटापा एक गंभीर समस्या बन गई है। आजकल अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान हैं। वहीं लोग मोटापे से बचने के लिए एक्सरसाइज और डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन इसके बाद भी रिजल्ट न मिलने पर निराश होते हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव, नींद की कमी, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स मोटापे के जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में समय रहते इस समस्या पर काबू पाना जरूरी है, वरना न सिर्फ आपकी फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ दोनों बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो इन योगासनों को डेली रूटीन में शामिल करने पर आप बढ़े हुए वेट यानी वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
योगमुद्रासन
अगर आप भी मोटापे से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना योगमुद्रासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से वेट लॉस होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। कुल मिलाकर इस आसन का अभ्यास करने से आपके पूरे स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार हो सकता है।
भुजंगासन
अगर आपके पेट के आसपास भी जिद्दी चर्बी जमा हो गई है और इस जमा चर्बी को पिघलाना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। इस योगासन का अभ्यास करने से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं और जिद्दी चर्बी भी मक्खन की तरह पिघलेगी।
उत्तानपादासन
यदि आप भी अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको रोजाना इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। उत्तानपादासन का अभ्यास करने से न सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
मंडूकासन
रोजाना इस आसन का अभ्यास करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। वहीं यह आसन मोटापे से भी छुटकारा पाने के लिए कारगर है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से आपको कुछ ही सप्ताह में पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा।
पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन का नियमित अभ्यास करने से आपको बैली फैट से छुटकारा मिल सकता है। इस आसन का अभ्यास करने से आपके पूरे स्वास्थ्य को सुधारने में काफी असरदार साबित हो सकता है|
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
