पेंडोरा की दुनिया एक बार फिर दिल और दिमाग पर छा जाने की तैयारी में है.

अवतार-3 का ट्रेलर रिलीज

पेंडोरा की दुनिया एक बार फिर दिल और दिमाग पर छा जाने की तैयारी में है.

मुंबई : पेंडोरा की दुनिया एक बार फिर दिल और दिमाग पर छा जाने की तैयारी में है| जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार : फायर एंड ऐश का ट्रेलर रिलीज हो गया है| करीब ढाई मिनट का यह ट्रेलर ऐसा है, जिसे आप देखना शुरू करते हैं, तो बस देखते रह जाते हैं| नीले रंग वाले नावी की दुनिया में इस बार लड़ाई अस्तत्वि बचाने की है| यह फिल्म इसी साल 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| अवतार फ्रैंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है| लिहाजा, इस तीसरी किस्त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा है| मेकर्स ने इस बार भी विजुअल्स, वीएफएक्स और रंगों से पर्दे पर ऐसी दुनिया उकेरी है, जो अपनी खूबसूरती से मन मोह लेती है| लेकिन इस बार इस साइंटिफिक-फिक्शन की दुनिया में आग और राख का भी मेल है| हालांकि, फैंस उस समय हैरान रह गए, जब ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज से कुछ घंटे पहले ही यह लीक भी हो गया|
जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी अवतार 3 के ट्रेलर में रोमांच की एक नई झलक दिखाई गई है| नावी की दुनिया में जाने-पहचाने चेहरे नजर आते हैं| मरीन बने नावी नेता जेक सुली (सैम वर्थिंगटन), नावी योद्धा नेयतिरी (जो सलदाना) और सुली, परिवार के बाकी सदस्यों के साथ एक अंतिम लड़ाई के लिए लौटते हैं| इस लड़ाई में उनके बच्चे किरी (सिगोरनी वीवर) और लोक (ब्रिटेन डाल्टन) भी शामिल हैं| दो मिनट और 25 सेकेंट के इस ट्रेलर में ऊना चैपलिन दिखाई देती हैं| वह वरंग नाम की एक महिला नेता की भूमिका निभा रही हैं|
--------------

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News