‘बांग्लादेश से हुई बाबरी मस्जिद की आधी फंडिंग’ 

शुभेंदु ने हुमायूं कबीर पर लगाया आरोप

‘बांग्लादेश से हुई बाबरी मस्जिद की आधी फंडिंग’ 


निज संवाददाता : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने जेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद की आधी फंडिंग बांग्लादेश से आई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि हुमायूं कबीर पिछले साल 28 सितंबर को फंड का इंतजाम करने के लिए एक हफ्ते के लिए बांग्लादेश गए थे।
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि  हुमायूं कबीर  ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में अपनी मस्जिद के लिए 50 फीसदी फंडिंग बांग्लादेशी डोनर्स, जमात जैसे संगठनों से जुड़ी ताकतों से मैनेज की है। उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर अल्पसंख्यकों के बीच ममता बनर्जी के खिलाफ लहर का मुकाबला करने के लिए चुपके से टीएमसी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि हुमायूं कबीर ‘जमात और टीएमसी के बीच की कड़ी’ थे। उन्होंने कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथी भारत और बांग्लादेश के बीच बॉर्डर के दोनों तरफ अपने बेस मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाली हिंदुओं के लिए यह स्थिति चिंताजनक है।
शुभेंदु अधिकारी  के बयान पर हुमायूं कबीर ने पलटवार करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी अपना होश खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह उस दौरान बांग्लादेश गए थे और उनका ट्रिप प्लान एक खुली किताब है। उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे मालदा के रास्ते भारत लौटा। उन्होंने कहा कि अगर शुभेंदु अधिकारी चाहें, तो मैं उन्हें अपना पूरा ट्रैवल शेड्यूल भेज सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता कि कोई इतना नीचे गिरकर मेरे बांग्लादेश विजिट को बाबरी मस्जिद फंडिंग से जोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए पूरे भारत के लोगों ने दिल खोलकर डोनेशन दिया है और सब कुछ ट्रांसपेरेंट है।
हुमायूं कबीर ने कहा कि वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने बांग्लादेश गए थे। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को मस्जिद के लिए फंडिंग के सोर्स का पता लगाने के लिए सीबीआई या ईडी जांच की मांग करनी चाहिए। हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News