ममता बनर्जी की हार पर अभिनेत्री देवलीना ने ली चुटकी

ममता बनर्जी की हार पर अभिनेत्री देवलीना ने ली चुटकी


निज संवाददाता : 'साथ निभाना साथिया'  की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी फिलहाल मां बनने की खुश को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए अपने जीवन की झलकियां शेयर करती हैं। वो अक्सर गंभीर मुद्दों पर अपना पक्ष खुलकर रखते हुए भी दिखाई देती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस बंगाल से हैं और अभी बंगाल के चुनाव नतीजे ताजा-ताजा आए ही हैं, जिसमें ममता बनर्जी की हार हुई है। देवोलीना ने इसी बात पर चुटकी ले ली। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए ममता बनर्जी का खूब मजाक उड़ाया है।
देवोलीना भट्टाचार्जी  ने ट्विटर पर लिखा-अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही है। आरजी और उनके गैंग से भी ज्यादा। असल में, मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है, जो केंद्र सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है। एमबी और गैंग टाटा। पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं दिखोगी। पश्चिम बंगाल ने पिछले कई सालों में सबसे बुरा सपना झेला है। पलटानो दरकर छिलो सो पालते गेइछे। नो रुम्बा तुम्बा ज़ुम्बा। अब सिर्फ ढिंका चिका ढिंका चिका।'
देवोलीना के इस ट्वीट के बाद फैंस भी इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। हर कोई उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहा है। वहीं, ममता बनर्जी को पसंद न करने वालों ने तो कमेंट बॉक्स में उनकी फिरकी ले ली है।
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर मदरहुड के इस दौर का एक खास पल शेयर किया। उन्होंने अपने बेटे जॉय के पहले कदम पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। देवोलीना ने दिखाया कि उनका बेटा पहली बार चल रहा है।
देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022  को एक निजी समारोह में शनावाज शेख से शादी की थी। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। इस कपल ने दिसंबर 2024 में अपने पहले बच्चे, जॉय नाम के एक बेटे का स्वागत किया। एक्ट्रेस फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। देवोलीना 'सवारे सपने प्रीतो', 'साथ निभाना साथिया', 'बिग बॉस' और 'छठी मईया की बिटिया' जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

ममता के करीबी दो आईएएस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा ममता के करीबी दो आईएएस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
निज संवाददाता : चुनाव के बाद ममता बनर्जी के करीबी दो आईएएस  अधिकारियों, अलापन बनर्जी और हरिकृष्ण द्विवेदी ने मुख्यमंत्री...
सीईओ मनोज अग्रवाल ने गवर्नर रवि से मुलाकात की
ममता बनर्जी की हार पर अभिनेत्री देवलीना ने ली चुटकी
ज्ञानेश ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
पुलिस और सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी में अभिषेक के घर के सामने लगे 'चोर चोर' और 'जय श्री राम' के नारे 
नंदीग्राम से शुभेंदु ने कार्यकर्ताओं से की शांति बनाए रखने की अपील
बंगाल की नई सरकार में सीएम के साथ डिप्टी सीएम का भी होगा पद