सोन नगर जंक्शन से लगभग 3.50 करोड रूपये की हुई चोरी

आर.पी.एफ. के सहयोग से औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 लोगों की हुई है गिरफ्तारी, भेजे गए जेल  

सोन नगर जंक्शन से लगभग 3.50 करोड रूपये की हुई चोरी

औरंगाबाद : अंबरीष राहुल की अनुपस्थिति में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर - 01, संजय कुमार पाण्डेय ने समाहरणालय स्थित सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया! जिसमें मौके पर उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत सोननगर जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित टी.एस.एस. में चोरी की घटित घटना के बाद मेसर्स / ब्लू स्टार कंपनी के एच.आर. अभिजीत जीवन इंग्लिश द्वारा  लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना दिया गया था, कि ट्रांसफार्मर का तेल, साइट प्लेट के नट, एवं ट्रांसफार्मर से मूल्यवान प्रोजेक्ट की चोरी कर ली गई है! जिसका कीमत लगभग 3:50 करोड रूपये था! इस संदर्भ में लिखित आवेदन के आधार पर बारुण थाना कांड संख्या - 409 / 25 दिनांक 23. 08. 2025 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अज्ञात अपराध कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था! तब पुलिस - अधीक्षक, औरंगाबाद, अंबरीष राहुल द्वारा मेरे नेतृत्व में एक एस.आई.टी. टीम का गठन कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों के अविलंब गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था! तब गठित एस.आई.टी. टीम एवं आर.पी.एफ. डेहरी ऑन सोन जंक्शन के द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक - 08 दिसंबर 2025 को सोन नगर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पीछे पिकअप पर लदे कॉपर तार के साथ रमेश चौधरी को पड़कर पूछताछ किया गया, एवं उनके निशानदेही पर सोन नगर भवर के पास स्कॉर्पियो एवं केशवपुर के पास से बोलेरो में छिपकर बैठे हुए 14 व्यक्तियों को पकड़ा गया, और जप्त किए गए सामानों के साथ कुल - 15 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर बारुण थाना पर लाया गया! तब गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपना - अपना अपराध स्वीकार किया, और रमेश चौधरी ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया कि मेरी दोस्ती लक्ष्मण चौधरी से हुई! जो रेलवे प्लेटफार्म में लग रहे नये ट्रांसफार्मर से तांबा का तार काटकर एवं लोहे का चोरी कर पैसा कमा रहा था! इसी क्रम में 14 अन्य व्यक्तियों से दोस्ती हो गई, और हम लोगों ने मिलकर एक संगठित चोरी करने का गिरोह बनाया,।

WhatsApp Image 2025-12-09 at 8.53.32 PM

जिसका नाम टार्जन रमेश गैंग रखा गया! हम लोग के सदस्य द्वारा रेकी करते हुए ट्रांसफार्मर का कॉपर तार काटने के लिए संध्या पश्चात करीब 7:00 बजे निकलते थे, और 30 - 40 किलोमीटर की दूरी पर ही मोबाइल फोन स्विच ऑफ करते हुए हम लोग चोरी करने के लिए स्कॉर्पियो एवं बोलेरो में बैठकर आते थे, और एक पिकअप चोरी किए गए तार को ढोने के लिए लाते थे! चोरी किए गए तार को पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत जिला - वर्धमान में दिल्ली - कोलकाता हाईवे, ज्योति नगर, गीतांजलि होटल के पास स्थित कबाड़ा के दुकान में बेच देते थे! जिसका पैसा हम लोग आपस में बांट लेते थे! ज्ञात हो कि रमेश टार्जन गैंग के सदस्य बिहार - झारखंड, समस्तीपुर, सकडी तथा पंडौल के आस - पास के क्षेत्र में भी रेलवे स्टेशन के किनारे लग रहे नये ट्रांसफार्मर से कॉपर तार को काट कर चोरी किया गया है, एवं करीब दो महीना पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ( मुगलसराय जंक्शन ) से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सामान रखने वाली बोगी से सामान बिहार राज्य अंतर्गत औरंगाबाद जिला के अंदर पड़ने वाली अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के आगे गिरा दिया गया था! ध्यातव्य हो कि कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी लगातार छापामारी की जा रही है! जिसे जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर - 01, संजय कुमार पाण्डेय ने आश्वासन भी दिया है! ध्यातव्य हो कि इस कांड से जुड़े हुए मामले में जो 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है! उसमें पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिले के अंदर दुर्गापुर थर्मल पावर हाउस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वारिया कोल डिपो निवासी 39 वर्षीय टार्जन चौधरी, पिता - सुरेश चौधरी, दूसरा अभियुक्त भी इसी राज्य, इसी जिला, इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली वारिया कोल डिपो निवासी 39 वर्षीय रमेश चौधरी, पिता - दल सिंघार चौधरी, तीसरा अभियुक्त भी पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत नया बजाय दुर्गापुर थर्मल पावर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली वारिया स्टेशन के पास निवासी 24 वर्षीय विश्वजीत चौधरी, पिता - वंशी चौधरी, चौथा अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर थर्मल पावर हाउस थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली वारिया कोल डिपो निवासी 35 वर्षीय दिनेश चौधरी, पिता - स्वर्गीय दल सिंघार चौधरी, पांचवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर थर्मल पावर हाउस थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली वारिया स्टेशन के पास निवासी 36 वर्षीय राजेश चौधरी, पिता - जग्गू चौधरी, छठा अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली पश्चिम वर्धमान जिला अंतर्गत बाराबनी थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली गोरंडी रोड ईटा निवासी 20 वर्षीय सूरज गुप्ता, पिता - रमेश गुप्ता, सातवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली नदिया जिला अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली कृष्णा नगर निवासी 30 वर्षीय तपस चौधरी, पिता - मदन चौधरी, आठवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली रामकिशुन दंगाल निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार, पिता - स्वर्गीय मनोज कुमार वर्मा, नवां अभियुक्त झारखंड राज्य अंतर्गत पड़ने वाली साहेबगंज जिला अंतर्गत गिरबाड़ी थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली कबूतर खोप निवासी 39 वर्षीय ललन चौधरी, पिता - शंकर चौधरी उर्फ राम शंकर चौधरी, दसवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत जमुइयां थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली श्रीपुर बाजार निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद आलम मियां, पिता - स्वर्गीय स्लामाइल मियां, ग्यारहवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर थर्मल पावर हाउस थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली वारिया कोल डिपो निवासी 28 वर्षीय राजन चौधरी, पिता - स्वर्गीय सुरेश चौधरी, बारहवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत नया बजाय दुर्गापुर थर्मल पावर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली वारिया स्टेशन के पास निवासी 24 वर्षीय दिनेश चौधरी, पिता - भूषण चौधरी, तेरहवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर थर्मल पावर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली वारिया निवासी 32 वर्षीय उनिल सिंह, पिता - लक्ष्मण सिंह, चौदहवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर थर्मल पावर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली दुर्गापुर वारिया 03 गेट निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र झा, पिता - नागेंद्र झा तथा पंद्रहवां अभियुक्त पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत पड़ने वाली वर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर थर्मल पावर थाना क्षेत्र के वारिया नया बाजार निवासी 35 वर्षीय जीउत चौधरी, पिता - चंद्रभूषण चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और 12 क्विंटल कॉपर का तार, 01 पिकअप, 01 स्कॉर्पियो, 01 बोलेरो, 05 पीस एंड्राइड मोबाइल, 03 पीस मोबाइल कीपैड भी बरामद किया गया है, एवं इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी तथा कर्मियों की सूची निम्नवत है! पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बारुण, रंजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक, सूर्यवीर कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक ( अनुसंधान कर्ता ) अंकित कुमार, प्रा. पुलिस अवर निरीक्षक, श्रीनाथ कुमार मंडल, प्रा. पुलिस अवर निरीक्षक, देवानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, रिमझिम कुमारी, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक, धर्मेंद्र कुमार यादव, डेहरी ऑन सोन जंक्शन रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. के उप निरीक्षक, मनोज कुमार, डेहरी ऑन सोन जंक्शन रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. के सहायक उप निरीक्षक, हरे राम कुमार, डेहरी ऑन सोन जंक्शन रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. के प्रधान आरक्षी, बृजभूषण मिश्रा, गयाजी जंक्शन रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. के अपराध आसूचना शाखा, सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार चौधरी, गयाजी जंक्शन रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. के आसूचना शाखा आरक्षी, दीपक कुमार, सिपाही - 2060 अखिलेश कुमार, सिपाही - 190 सुनील कुमार, सिपाही - 1041मनु कुमार, सिपाही - 2131 दिलीप पासवान, सिपाही - 2029 विनोद कुमार यादव, सिपाही - 842 अरविंद कुमार पासवान, सिपाही - 1532 प्रभात कुमार पासवान, सिपाही - 1325 विनीत लाल, सिपाही - 724 रंजीत कुमार, सिपाही - 1684 नीतीश कुमार, सिपाही - 124 रंजीत कुमार शामिल थे!

                                                                                                                                        अजय कुमार पाण्डेय      

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News