महानगर में दोहरे हादसे, बाइपास पर बाइक सवार की मौत, रेड रोड पर कार पेड़ से टकराई

महानगर में दोहरे हादसे, बाइपास पर बाइक सवार की मौत, रेड रोड पर कार पेड़ से टकराई


निज संवाददाता : कोलकाता में रात और सुबह दोहरे हादसे हुए। देर रात ईएम बाइपास के सर्वे पार्क इलाके में हुए हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरी ओर, विक्टोरिया के पास रेड रोड पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो लोग और एक पैदल यात्री घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहली घटना मंगलवार देर रात ईएम बाइपास पर हुई। एक बाइक सवार ढ़ालाई ब्रिज से रूबी मोड़ की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक की स्पीड काफी तेज थी। बाइक पहले सिंघीबाड़ी मोड़ के पास खड़ी एक कार से टकराई। बाद में बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सवार सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में निकाला और एमआर बांगुड़ हॉस्पिटल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आलोकेश हाल्दार के रूप में हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में बाइक तेज स्पीड में चलाई जा रही थी। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस वजह से एक्सीडेंट के बाद वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
दूसरी ओर, बुधवार सुबह रेड रोड पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। कार एक पेड़ से भी टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा मुड़ गया। कार में दो लोग सवार थे। वे पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। दोनों को बचा लिया गया और चोटों के साथ एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया। कार एक्सीडेंट में एक महिला सफाई कर्मचारी भी घायल हो गई। उसका नाम रशीदा बेगम है, जो रायचक की रहने वाली है। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि पेड़ और लैंपपोस्ट टूट गए।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News