बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया बड़ा आरोप

अमित शाह के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर गरमाई बंगाल की राजनीति

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया बड़ा आरोप

निज संवाददाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे में उनके पोस्टर फाड़े जाने की घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी को सीधे निशाने पर लिया है। बीजेपी नेता तुषार कांति घोष ने आरोप लगाया है कि टीएमसी डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। कल हमारे कार्यकर्ताओं ने देर रात तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कटआउट लगाया, लेकिन आज सुबह हमें कुछ नहीं दिखा। जहां कटआउट थे, वहां अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बैनर और तृणमूल कांग्रेस के झंडे लगे हैं। यह दर्शाता है कि टीएमसी की राजनीति कितनी गंदी है, हालांकि बीजेपी के आरोपों का टीएमसी ने खंडन किया है। टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। टीएमसी ने कहा है कि उनकी पार्टी का इस हरकत से कोई लेना-देना नहीं है।

बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने अमित शाह के पोस्टर हटा दिए। गृह मंत्री अमित शाह नवरात्रि में कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में माता की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। यह पहली मौका नहीं है जब बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने आए हैं। सड़क और विधानसभा के अंदर तक टीएमसी और बीजेपी में घमसान की घटनाएं समाने आई हैं। बीजेपी ने यह बड़ा आरोप ऐसे वक्त पर लगाया है जब राज्य विधानसभा चुनावों की दहलीज पर है। बिहार के बाद बंगाल में विधानसभा चुनाव होंगे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News